विभावि संस्कृत विभाग में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह विदाई समारोह का आयोजन: बोले वक्ता—'संस्कृत में हैं अपार संभावनाएं'
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में गुरुवार (23 जुलाई 2026) को विभागाध्यक्ष अंजुम आरा की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
![]() |
| VBU Hazaribagh News: संस्कृत विभाग में हुआ विदाई समारोह व Parent-Teacher Meet, विद्यार्थियों को मिली शुभकामनाएं! |
संगोष्ठी में अभिभावकों ने अपने विचार साझा किए। विभागाध्यक्ष अंजुम आरा ने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर बल देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय भेजने की अपील की और दैनिक कक्षाओं के लाभ बताए।
"संस्कृत क्षेत्र में भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं"
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विभागाध्यक्ष नकुल पाण्डेय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत विषय में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और छात्र इस क्षेत्र में बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि संत कोलंबा कॉलेज और केबी महिला कॉलेज में संस्कृत की पढ़ाई पुनः शुरू हो चुकी है।
चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों और शोधार्थी को दी गई विदाई
संगोष्ठी के उपरांत द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों द्वारा चतुर्थ समसत्र (सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं और शोधार्थी हिमांशु कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विभागाध्यक्ष अंजुम आरा, पूर्व विभागाध्यक्ष नकुल पाण्डेय और पूर्व विभागाध्यक्ष अखिलेश्वर पाठक ने सभी निवर्तमान विद्यार्थियों तथा शोधार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर द्वितीय समसत्र के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक, विद्यार्थी तथा शिक्षण सहायक सुधांशु पाण्डेय और मनीषा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें: हजारीबाग: 4वीं जिला तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, सांसद मनीष जायसवाल ने किया विजेताओं को सम्मानित

No comments
Post a Comment