-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

झारखंड ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 और 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से शुरू, जानें अंतिम तिथि व पूरी प्रक्रिया

झारखंड ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 एवं 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से शुरू। जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की अं
0

Jharkhand e-Kalyan Scholarship: एसटी, एससी व ओबीसी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का शेड्यूल जारी, 25 अगस्त से भरें फॉर्म

रांची/हजारीबाग: झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत दी है। "झारखण्ड राज्य पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नियमावली, 2022" के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Jharkhand e-Kalyan Post Matric Scholarship 2025-26 and 2026-27 Notification Official Notice News Prahari

​योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी ई-कल्याण (e-Kalyan) पोर्टल के माध्यम से 25 अगस्त 2026 से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

ई-कल्याण छात्रवृत्ति 2025-26 एवं 2026-27: महत्वपूर्ण तिथियां

​आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों सत्रों के लिए समय-सीमा निम्न प्रकार तय की गई है:

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए:

  • ​छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 25 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 तक
  • ​संस्थान के नोडल ऑफिसर (INO) द्वारा सत्यापन: अगले आदेश तक
  • ​जिला नोडल ऑफिसर (DNO) द्वारा सत्यापन: अगले आदेश तक

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए:

  • ​शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि: 25 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 तक
  • ​छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 25 अगस्त 2026 से 20 नवंबर 2026 तक
  • ​संस्थान (INO) एवं जिला (DNO) सत्यापन: अगले आदेश तक

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता)

  1. ​आवेदक झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. ​छात्र/छात्रा अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) या पिछड़ा वर्ग (BC-I / BC-II) श्रेणी से संबंधित हों।
  3. ​विद्यार्थी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय में पोस्ट-मैट्रिक (11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हों।
  4. ​परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा (नियमावली 2022 के प्रावधानों) के भीतर होनी चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Checklist)

  • ​सक्षम प्राधिकारी (CO/SDO/DC स्तर) द्वारा निर्गत डिजिटल जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • ​सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत वैध आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • ​झारखंड का डिजिटल स्थानीय/आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
  • ​संस्थान द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate) एवं फीस रसीद
  • ​पूर्व उत्तीर्ण परीक्षा की अंकतालिका (Marksheet)
  • ​बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक होना अनिवार्य)
  • ​आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

  1. ​सबसे पहले ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट (ekalyan.cgg.gov.in) पर जाएं।
  2. ​'Candidate Registration' लिंक पर क्लिक कर अपना आधार व व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  3. ​लॉगिन करने के बाद संबंधित सत्र (2025-26 या 2026-27) का चयन करें।
  4. ​शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण सही-सही भरें।
  5. ​सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  6. ​फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद (Acknowledgment Slip) डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

​(छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।)

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972