कटकमसांडी में सांसद मनीष जायसवाल का सघन दौरा: गणेश पूजनोत्सव में हुए शामिल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर बांटी संवेदना
नरेश सोनी, प्रधान संपादक
कटकमसांडी (न्यूज़ प्रहरी):
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी प्रखंड के पश्चिमी मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे गणेश पूजनोत्सव, ब्रह्मभोज सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। गांव-गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, जनसमस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
![]() |
| Hazaribagh MP Manish Jaiswal participating in Ganesh Puja and meeting locals in Katkamsandi |
गणेश पूजा में की सुख-समृद्धि की प्रार्थना
सांसद मनीष जायसवाल ने दौरे की शुरुआत कटकमसांडी चट्टी से की, जहां गणेश पूजा पंडाल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे ग्राम पंचायत शाहपुर पहुंचे, जहां गणपति पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धालुओं से भेंट की और प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई।
शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर बंधाया ढांढस
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांसद ने क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की:
- हेसाकुदर: आदित्य यादव के पिता के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
- आराभुसाई: पंचायत मुखिया आदित्य दांगी की माता के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज में पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ग्रामीणों ने किया स्वागत, सांसद ने सुनीं समस्याएं
प्रखंड क्षेत्र के ढौठवा, मारीगढ़ा और कोनहर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चौपाल में बैठकर ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को रखा। सांसद ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की कठिनाइयों को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधि के नाते वे हर परिस्थिति में जनता के सुख-दुख के सहभागी बने रहेंगे।
दौरे में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, जिला सह सांसद प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार बीरू, प्रेम प्रसाद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, मुखिया नारायण साव, भाजपा नेता महावीर सिंह, दीपक मेहता, राकेश सिंह, मिथलेश सिंह, अरविंद यादव, लीलो सिंह भोक्ता, कुलदीप सिंह भोक्ता, अजीत दास, गंगाधर पांडेय, अशोक सिंह, मनोज पांडेय, सरयू सिंह, अनुराग मित्तल, टिंकू सिंह, संजय पांडेय, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, विजय दांगी, प्रकाश यादव, सोहर राणा, उदय यादव, सहदेव यादव, प्रमुख यादव, कैलाश यादव, संतोष राणा, सतीश राणा, मोहन प्रसाद, रितेश आर्यन, सकलदेव प्रसाद, निर्मल प्रसाद, रवि कुमार, सचेंद्र प्रसाद, भैरो प्रसाद, पुनीत प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद, लेखराज यादव, मुखिया आदित्य दांगी, कपिल दांगी, सुभाष दांगी, रामचंद्र यादव, संदीप मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें