होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बरही में कोबरा 203 बटालियन ने लगाया रक्तदान शिविर: 38 जवानों ने किया रक्तदान, 'ब्लड मैन' निर्मल जैन ने सराहा

बरही स्थित 203 कोबरा बटालियन में रक्तदान शिविर का आयोजन। जवानों ने 38 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश, नवंबर में भी लगेगा कैंप।
0

 ​राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर कोबरा 203 बटालियन का मानवीय चेहरा: बरही कैंप में 38 जवानों ने किया रक्तदान, 'ब्लड मैन' निर्मल जैन ने दिया साधुवाद

​नरेश सोनी, प्रधान संपादक

​बरही / हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर सीमा और आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। हजारीबाग जिले के बरही स्थित 203 कोबरा (CoBRA) बटालियन मुख्यालय में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) तथा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

CoBRA 203 battalion jawans donating blood during voluntary blood donation camp in Barhi Hazaribagh

​38 जांबाजों ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल

शिविर में कोबरा 203 बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देश की सुरक्षा में सदैव मुस्तैद रहने वाले जवानों ने रक्तदान कर यह साबित किया कि वे देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों का जीवन बचाने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। शिविर में सोहन, अभिषेक सैनी, अमन कुमार, गोपाल मंडल, हरविंदर सिंह, संदीप, मधुसूदन मांझी सहित कुल 38 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का अद्वितीय परिचय दिया।

​नवंबर माह में भी आयोजित होगा विशेष शिविर: डॉ. राहुल रेवरिया

बटालियन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल रेवरिया ने कहा कि कोबरा बटालियन अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन करती रही है। उन्होंने घोषणा की कि रक्त की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के लिए आगामी नवंबर माह में भी बटालियन परिसर में एक और रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

​'ब्लड मैन' निर्मल जैन ने जवानों को दिया साधुवाद

रक्तदान शिविर के समापन पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह प्रसिद्ध 'ब्लड मैन' निर्मल जैन ने सभी रक्तदाता जवानों के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कोबरा जवानों का यह त्याग और सेवाभाव प्रेरणादायी है, जो आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

​शिविर को सफल बनाने में कोबरा 203 बटालियन के चिकित्सक, सैन्य पदाधिकारी, मेडिकल कॉलेज के लैब तकनीशियन मुरली प्रजापति, निहाल राज, सुशील, रंजीत सहित एसोसिएशन के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण तकनीकी व प्रशासनिक भूमिका निभाई।।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972