हजारीबाग:
जिले में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने तथा नागरिक निबंधन प्रणाली (CRS) के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से चार प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। उपायुक्त-सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) हेमंत सती ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।
![]() |
| हजारीबाग में जन्म-मृत्यु पंजीकरण जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाते उपायुक्त हेमंत सती। (छायाचित्र: न्यूज़ प्रहरी) |
यह जागरूकता अभियान 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों तथा नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में संचालित किया जाएगा। प्रचार वाहन विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के महत्व, प्रक्रिया और उससे जुड़ी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराएंगे।
प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, पंपलेट और ऑडियो संदेशों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि पंजीकरण कराने में नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों का समाधान मिल सके और अधिकाधिक लोग इस व्यवस्था का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुलीन मरांडी सहित जिला सांख्यिकी कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
