-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Pelawal Police Station लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Pelawal Police Station लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पेलावल से अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, 17 चोरी की मोटरसाइकिल व 1 टोटो बरामद

 

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: पेलावल क्षेत्र से अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक और 1 टोटो के साथ 7 शातिर गिरफ्तार

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग जिले में पूर्व से सक्रिय दोपहिया वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ा और सफल अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने त्वरित संयुक्त छापेमारी करते हुए पेलावल ओपी क्षेत्र से चोरी की 17 मोटरसाइकिल और 01 टोटो (ई-रिक्शा) बरामद किया है। इसके साथ ही गिरोह में शामिल 7 सक्रिय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hazaribagh police team with recovered 17 stolen bikes, e-rickshaw and 7 arrested theft gang members

छड़वा डैम के पास घेराबंदी कर दबोचे गए चार संदिग्ध

पुलिस अधीक्षक से प्राप्त इनपुट के बाद बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद भानुपुत्ते, मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन एवं सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से छड़वा डैम के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक ही स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

​तलाशी व जांच में पता चला कि उनकी बाइक 16 सितंबर 2026 को छड़वा मैदान के पास से चुराई गई थी, जिसके संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) कांड संख्या 149/26 दर्ज था।

निशानदेही पर विभिन्न ठिकानों व गैराजों से बरामद हुए वाहन

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों—लोहसिंघा, सदर, कोर्रा, कटकमदाग, इचाक और बड़कागांव में छापेमारी कर चोरी की कुल 17 मोटरसाइकिलें और 01 टोटो बरामद किया:

  • इरफान उर्फ छोटू के घर से: 01 ब्लू रंग की अपाचे, 01 ग्रे रंग की होंडा शाइन व 01 स्प्लेंडर प्लस।

  • हुसैन अंसारी उर्फ दानिश के घर से: 01 रेड ब्लैक ग्लैमर व 01 काला रंग की होंडा शाइन।

  • लोहसिंघा कल्पो स्थित बॉडी गैराज से: 01 काला रंग का स्प्लेंडर।

  • ग्राम डोटो के जंगल से: 01 काला रंग का पल्सर।

  • ग्राम केरेडारी स्थित पवन कुमार साव के गैराज से: 01 ब्लैक ब्लू स्प्लेंडर, 01 ब्लैक ब्लू स्प्लेंडर प्रो, 01 ब्लैक होंडा स्प्लेंडर व 01 मैट ब्लैक होंडा शाइन।

  • फकरुद्दीन अंसारी उर्फ साहिद उर्फ छोटू के गैराज से: 01 ग्रे होंडा शाइन, 01 ब्लू ब्लैक पैशन प्रो, 01 ब्लैक ब्लू स्प्लेंडर प्लस व 01 लाल काला अपाचे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • हुसैन अंसारी उर्फ दानिश (22 वर्ष), पिता रियाज, साकिन लेदरी मुहल्ला, पेलावल, हजारीबाग।

  • इरफान अंसारी उर्फ छोटू (27 वर्ष), पिता अब्बास, साकिन लेदरी मुहल्ला, पेलावल, हजारीबाग।

  • मुन्ना उर्फ ताहिर (24 वर्ष), पिता अब्दुल लतीफ, साकिन मोमिन मुहल्ला, पेलावल, हजारीबाग।

  • तसलीम अंसारी (25 वर्ष), पिता अब्बास, साकिन लेदरी मुहल्ला, पेलावल, हजारीबाग।

  • सरफराज अकरम (20 वर्ष), साकिन लेदरी मुहल्ला, पेलावल, हजारीबाग।

  • पवन कुमार साव (27 वर्ष), पिता प्रेमचंद साव, साकिन थाना केरेडारी, हजारीबाग।

  • फकरुद्दीन अंसारी उर्फ साहिद उर्फ छोटू (28 वर्ष), पिता जमील अंसारी, साकिन थाना केरेडारी, हजारीबाग।

छापेमारी दल में रहे शामिल अधिकारी

इस सघन अभियान में बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद भानुपुत्ते, डीएसपी (मुख्यालय) ज्ञान रंजन, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, पेलावल अंचल पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा, सदर थाना प्रभारी नंदकिशोर कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक, लोहसिंघा थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, कोर्रा थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार, पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, केरेडारी थाना प्रभारी टिंकू कुमार सिंह, प्रबोध कुमार राय, कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार, कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सहित तकनीकी शाखा और संबंधित थानों के सशस्त्र बल शामिल थे। 

और पढ़ें: हजारीबाग के कटकमसांडी में जगेश्वर भुइयां हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, विकास गंझू और प्रकाश गंझू भेजे गए जेल

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972