-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Ramgarh Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ramgarh Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रामगढ़: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पड़ी भारी, एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, 1 होमगार्ड की छुट्टी

रामगढ़: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पड़ी भारी, एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, 1 होमगार्ड की छुट्टी

रामगढ़: झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार करने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) अजय कुमार ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक होमगार्ड को उसके कार्य से विमुक्त (हटा दिया) कर दिया गया है।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार, जिन्होंने मामले पर त्वरित कार्रवाई की द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति।


​यह घटना रविवार, 08 मार्च 2026 की है, जब जमशेदपुर से आए कुछ श्रद्धालुओं और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों के बीच मंदिर के निकास द्वार (Exit Gate) पर प्रवेश को लेकर विवाद हो गया था।

​कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

​रविवार की छुट्टी होने के कारण रजरप्पा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ थी। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर सुबह 6:00 बजे से ही मुख्य द्वार छोड़कर अन्य सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। सुरक्षा के लिए जैप-04 (JAP-04) के जवानों और रजरप्पा थाना के एएसआई (ASI) प्रकाश चन्द्र मुर्मू की ड्यूटी लगाई गई थी।

​दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच, मानवीय आधार पर एक बुजुर्ग को निकास द्वार से अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसे देखकर जमशेदपुर से आए कुछ अन्य श्रद्धालु भी जबरन निकास द्वार से प्रवेश करने का प्रयास करने लगे।

​ड्यूटी पर मौजूद एएसआई प्रकाश चन्द्र मुर्मू और जवानों ने उन्हें नियम का हवाला देते हुए रोका। आरोप है कि इस पर श्रद्धालु उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि श्रद्धालुओं ने एएसआई मुर्मू की वर्दी का स्टार नोच लिया और उनकी गर्दन पकड़ ली। इसी दौरान बचाव और हंगामे के बीच वहां तैनात जैप-04 के जवानों ने श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई कर दी।

​एसपी अजय कुमार का त्वरित एक्शन

​घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामले की जानकारी मिलने के बाद, रामगढ़ एसपी अजय कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और रजरप्पा थाना व मंदिर ओ.पी. में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं के साथ अमानवीय या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​इसके बाद एसपी ने रामगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

​जांच रिपोर्ट के बाद गिरी गाज

​सोमवार (09 मार्च 2026) को जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि श्रद्धालुओं द्वारा एएसआई से अभद्रता और हाथापाई किए जाने के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने भी संयम खो दिया और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

​इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित पुलिसकर्मियों पर कड़ा एक्शन लिया है:

निलंबित किए गए पुलिसकर्मी (झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो):

  • ​आरक्षी-228 श्याम लाल महतो
  • ​आरक्षी-69 राधेश्याम कुजूर
  • ​आरक्षी-686 बहादुर उराँव
  • ​आरक्षी-384 जॉनसन सुरीन (नोट: इन सभी को तत्काल प्रभाव से 'सामान्य जीवन यापन भत्ता' पर निलंबित किया गया है।)

कार्यमुक्त किए गए जवान:

  • ​गृहरक्षक (Home Guard) सं-0064 सिकन्दर यादव को उनके कार्य से तत्काल विमुक्त कर दिया गया है।

​पुलिस प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान आम जनता और श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, भले ही विवाद की शुरुआत किसी भी पक्ष से हुई हो।

रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: राहुल दुबे गैंग का कुख्यात गुर्गा सुजित डोम हथियारों के साथ गिरफ्तार, होली पर फैलाई थी दहशत

रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: राहुल दुबे गैंग का कुख्यात गुर्गा सुजित डोम हथियारों के साथ गिरफ्तार, होली पर फैलाई थी दहशत

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। होली के दिन आपसी विवाद में हथियार लहराकर दहशत का माहौल बनाने वाले कुख्यात अपराधी सुजित डोम उर्फ सुजित राम को पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी का संबंध कुख्यात राहुल दुबे गैंग से बताया जा रहा है।

"रामगढ़ पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात अपराधी सुजित डोम और उसके पास से बरामद हथियार एवं कारतूस।"

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) अजय कुमार (IPS) को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

"Press release"

हथियार लहराकर फैलाई थी दहशत, आधी रात को घर पर हुई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि 4 मार्च 2026 (होली के दिन) को भुरकुण्डा के बुधबाजार रिवरसाईड इलाके में सुजित डोम ने आपसी विवाद के बाद पिस्टल निकालकर लोगों को धमकाया था। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पतरातू के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया।

टीम ने 5 और 6 मार्च की मध्यरात्रि को सशस्त्र बलों के साथ सुजित डोम के घर की घेराबंदी कर विधिवत तालाशी ली। घर में मौजूद सुजित से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपने कमरे में रखे एक बक्से में हथियार छिपाने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बक्से से हथियार और गोलियां बरामद कीं। हथियारों से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद किए गए हथियार एवं सामग्री:

01 देसी पिस्टल (7.65 mm)

08 जिंदा कारतूस (7.65 mm)

01 खाली मैगजीन

राहुल दुबे गैंग का है गुर्गा, लेवी के लिए कर चुका है फायरिंग

पुलिस के अनुसार, सुजित डोम एक आदतन और दुर्दांत अपराधी है। उसने भदानीनगर रेलवे साइडिंग में लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए राहुल दुबे गैंग की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में वह जेल भी गया था और 10 दिसंबर 2025 को ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह एक बार फिर से राहुल दुबे के नाम पर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

आपराधिक इतिहास रहा है लंबा

गिरफ्तार सुजित डोम (41 वर्ष), जो मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है, का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उस पर डकैती, आर्म्स एक्ट, संगठित अपराध और UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) जैसे गंभीर मामलों में आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकियां दर्ज हैं:

पतरातू (मु०) थाना कांड सं० 95/2011 (डकैती की योजना और आर्म्स एक्ट)

पतरातू (भदानीनगर) थाना कांड सं० 85/2011 (विस्फोटक पदार्थ अधिनियम)

पतरातू (बासल) थाना कांड सं० 144/2009 (CLA Act और UAPA)

हाल ही में होली के दिन दहशत फैलाने के आरोप में पतरातू (मु०) थाना कांड सं० 53/2026 और आर्म्स एक्ट के तहत पतरातू (भु०) थाना कांड सं० 55/2026 दर्ज किया गया है।

विशेष छापामारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व ASP गौरव गोस्वामी कर रहे थे। टीम में पतरातू अंचल के पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भुरकुण्डा ओपी प्रभारी उपेन्द्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो० अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और भुरकुण्डा ओपी का रिजर्व गार्ड शामिल था।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972