-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार,कावालू में भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट

0

अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार,कावालू में भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट

हजारीबाग/दारू: थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर कावालू ग्राम में एक सुनियोजित छापेमारी की। पुलिस की इस दबिश के दौरान बुधनी देवी (पति रंजीत प्रजापति) के घर के आंगन को निशाना बनाया गया, जहाँ अवैध शराब तैयार करने का काला कारोबार फल-फूल रहा था।

​पुलिस की तत्परता का आलम यह था कि मौके से करीब 50 किलो अवैध जावा महुआ बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी की मौजूदगी में ही बरामद जावा महुआ को जमीन पर फैलाकर पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया, ताकि इसका पुनः उपयोग न हो सके। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने यह साफ संदेश दे दिया है कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध ठिकानों पर छापेमारी जारी रहेगी और शराब माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972