HAZARIBAGH बड़कागांव में होली के दिन खूनी खेल, डीजे पर नाच रहे लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 7 आरोपी गिरफ्तार
JHARKHAND/हजारीबाग (7 मार्च 2026): हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नापोखुर्द में 5 मार्च 2026 को हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड (Double Murder) का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है।
![]() |
| "बड़कागांव के नापोखुर्द में हुई डबल मर्डर की घटना का पर्दाफाश और 7 आरोपियों की गिरफ्तारी" |
पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सहित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
![]() |
| "हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति, जिसमें बड़कागांव के नापोखुर्द में हुई डबल मर्डर की घटना का पर्दाफाश और 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।" |
ईंट भट्ठा के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बड़कागांव के नेतृत्व में गठित SIT की जांच में यह बात सामने आई कि ग्राम नापोखुर्द निवासी विकास कुमार का पूर्व में ईंट भट्ठा के व्यापार को लेकर गांव के ही बिनोद साव, संजय साव और रोहित साव के साथ विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश को लेकर 4 मार्च 2026 को भी उनके बीच कहासुनी हुई थी।
होली के दिन शराब पीकर दिया घटना को अंजाम
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 मार्च को विकास कुमार ने अपने दोस्तों (प्रभात, कुलदीप, दीपक, पारसनाथ, घनश्याम, सूरज, संदीप और नागेन्द्र) के साथ मिलकर शराब पी और बदला लेने की नीयत से लाठी, लोहे का रॉड और पाइप लेकर एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH01DQ7798) में सवार होकर निकल पड़ा।
रास्ते में उन्होंने देखा कि बिनोद साव और उसके अन्य दोस्त होली के अवसर पर डीजे (DJ) बजाकर नाच रहे हैं। यह देखते ही विकास कुमार ने तेजी से स्कॉर्पियो चलाते हुए उन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद गाड़ी रोककर सभी आरोपियों ने बिनोद साव और अन्य लोगों पर लाठी और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।
इस खौफनाक वारदात में रोहित कुमार (पिता- बीखिन साव) और प्रदीप कुमार (पिता- देवानंद साव) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भागने के क्रम में आरोपियों की स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिसके बाद सभी आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।
गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों के नाम:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर निम्नलिखित 7 प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:
विकास कुमार (25 वर्ष): पिता- बंधु साव, ग्राम- नापो, थाना- बड़कागांव।
प्रभात कुमार महतो (22 वर्ष): पिता- राधा कृष्ण महतो, ग्राम- रिकवा, थाना- गिद्दी।
कुलदीप कुमार गंजू (18 वर्ष): पिता- लखन गंजू, साकिन- लूरूंगा, उरीमारी ओपी।
दीपक तिवारी (20 वर्ष): पिता- दिलीप तिवारी, ग्राम- लूरूंगा, उरीमारी ओपी।
पारसनाथ महतो उर्फ सिटन (18 वर्ष): पिता- सुगन महतो, ग्राम- रिकवा, थाना- गिद्दी।
घनश्याम कुमार (20 वर्ष): पिता- स्व. अर्जुन महतो, ग्राम- रिकवा, थाना- गिद्दी।
नागेन्द्र गंजू (22 वर्ष): पिता- धानु गंजू, साकिन- लूरूंगा, उरीमारी ओपी।
पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और घटनास्थल से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:
घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो (JH01DQ7798)
3 मोबाईल फोन
1 लोहे का रॉड
1 लोहे का पाइप
2 लाठी
इस पूरे ऑपरेशन में एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता सहित सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।


No comments
Post a Comment