होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Jharkhand Police Update लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jharkhand Police Update लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग: सुरक्षा व्यवस्था परखने सिविल कोर्ट पहुंचे SP अमन कुमार, प्रधान जिला जज के साथ किया पूरे परिसर का निरीक्षण

हजारीबाग: सुरक्षा व्यवस्था परखने सिविल कोर्ट पहुंचे SP अमन कुमार, प्रधान जिला जज के साथ किया पूरे परिसर का निरीक्षण

मुख्य द्वार से लेकर बंदी हाजत तक की सुरक्षा का लिया जायजा; एटीएम, पोस्ट ऑफिस और DLSA कार्यालय की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन।

नरेश सोनी प्रधान संपादक न्यूज़ प्रहरी  

हजारीबाग: जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बुधवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

court pariser ka nirakshan karte

प्रधान जिला जज से औपचारिक मुलाकात कोर्ट परिसर पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में औपचारिक मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सिविल कोर्ट की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने न्यायिक परिसर की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समन्वय पर जोर दिया।

sp aman kuamr aur nyaydhish ranjit kumar

परिसर का सघन भ्रमण और निरीक्षण मुलाकात के उपरांत प्रधान जिला जज और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पूरे कोर्ट परिसर का भ्रमण किया। एसपी ने मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा जांच प्रक्रिया से लेकर गेट नंबर 3 तक का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में स्थापित एटीएम और उप डाकघर (Post Office) की सुरक्षा स्थिति को भी देखा।

बंदी हाजत और DLSA कार्यालय का जायजा सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण 'बंदी हाजत' का निरीक्षण करते हुए एसपी ने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने एलएडीसी (LADC) ऑफिस और मध्यस्थता केंद्र (Mediation Centre) में चल रही प्रक्रियाओं और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

इनकी रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी और सिविल कोर्ट के निबंधक (Registrar) दिव्यम चौधरी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को कोर्ट परिसर की विभिन्न गतिविधियों और आने वाले वादियों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने का भरोसा दिलाया।


HAZARIBAGH बड़कागांव में होली के दिन खूनी खेल, डीजे पर नाच रहे लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 7 आरोपी गिरफ्तार

HAZARIBAGH बड़कागांव में होली के दिन खूनी खेल, डीजे पर नाच रहे लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 7 आरोपी गिरफ्तार

JHARKHAND/हजारीबाग (7 मार्च 2026): हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नापोखुर्द में 5 मार्च 2026 को हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड (Double Murder) का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है।

"बड़कागांव के नापोखुर्द में हुई डबल मर्डर की घटना का पर्दाफाश और 7 आरोपियों की गिरफ्तारी"

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सहित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
"हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति, जिसमें बड़कागांव के नापोखुर्द में हुई डबल मर्डर की घटना का पर्दाफाश और 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।"

ईंट भट्ठा के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बड़कागांव के नेतृत्व में गठित SIT की जांच में यह बात सामने आई कि ग्राम नापोखुर्द निवासी विकास कुमार का पूर्व में ईंट भट्ठा के व्यापार को लेकर गांव के ही बिनोद साव, संजय साव और रोहित साव के साथ विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश को लेकर 4 मार्च 2026 को भी उनके बीच कहासुनी हुई थी।

होली के दिन शराब पीकर दिया घटना को अंजाम

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 मार्च को विकास कुमार ने अपने दोस्तों (प्रभात, कुलदीप, दीपक, पारसनाथ, घनश्याम, सूरज, संदीप और नागेन्द्र) के साथ मिलकर शराब पी और बदला लेने की नीयत से लाठी, लोहे का रॉड और पाइप लेकर एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH01DQ7798) में सवार होकर निकल पड़ा।

रास्ते में उन्होंने देखा कि बिनोद साव और उसके अन्य दोस्त होली के अवसर पर डीजे (DJ) बजाकर नाच रहे हैं। यह देखते ही विकास कुमार ने तेजी से स्कॉर्पियो चलाते हुए उन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद गाड़ी रोककर सभी आरोपियों ने बिनोद साव और अन्य लोगों पर लाठी और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।

इस खौफनाक वारदात में रोहित कुमार (पिता- बीखिन साव) और प्रदीप कुमार (पिता- देवानंद साव) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भागने के क्रम में आरोपियों की स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिसके बाद सभी आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।

गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों के नाम:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर निम्नलिखित 7 प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:

विकास कुमार (25 वर्ष): पिता- बंधु साव, ग्राम- नापो, थाना- बड़कागांव।

प्रभात कुमार महतो (22 वर्ष): पिता- राधा कृष्ण महतो, ग्राम- रिकवा, थाना- गिद्दी।

कुलदीप कुमार गंजू (18 वर्ष): पिता- लखन गंजू, साकिन- लूरूंगा, उरीमारी ओपी।

दीपक तिवारी (20 वर्ष): पिता- दिलीप तिवारी, ग्राम- लूरूंगा, उरीमारी ओपी।

पारसनाथ महतो उर्फ सिटन (18 वर्ष): पिता- सुगन महतो, ग्राम- रिकवा, थाना- गिद्दी।

घनश्याम कुमार (20 वर्ष): पिता- स्व. अर्जुन महतो, ग्राम- रिकवा, थाना- गिद्दी।

नागेन्द्र गंजू (22 वर्ष): पिता- धानु गंजू, साकिन- लूरूंगा, उरीमारी ओपी।

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और घटनास्थल से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:

घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो (JH01DQ7798)

3 मोबाईल फोन

1 लोहे का रॉड

1 लोहे का पाइप

2 लाठी

इस पूरे ऑपरेशन में एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता सहित सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।

HAZARIBAGH: 24 घंटे में टोटो चोरी मामले का पर्दाफाश, रांची से बरामद हुआ वाहन, कोडरमा के 3 शातिर चोर गिरफ्तार

HAZARIBAGH: 24 घंटे में टोटो चोरी मामले का पर्दाफाश, रांची से बरामद हुआ वाहन, कोडरमा के 3 शातिर चोर गिरफ्तार

HAZARIBAGH (7 मार्च 2026): हजारीबाग जिले की पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र में सक्रिय एक वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है।

हजारीबाग पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति, जिसमें चौपारण टोटो चोरी मामले में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी की जानकारी दी गई है।



पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर टोटो (टेम्पू) चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किया गया टोटो रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।

क्या था पूरा मामला?

दिनांक 06 मार्च 2026 को चौपारण (हजारीबाग) के बरहमोरिया निवासी सुरेन्द्र यादव ने अपनी महिंद्रा कंपनी का टोटो (रजिस्ट्रेशन संख्या- JH02-BX-4189) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार, उन्होंने अपना टोटो मचला निवासी गेंदा पासवान को चलाने के लिए दिया था, जो रात में घर पर खड़ा था और वहीं से चोरी हो गया। इस शिकायत के आधार पर चौपारण थाने में कांड संख्या- 56/26 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

SIT का गठन और 24 घंटे में सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बरही, श्री अजित कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और 24 घंटे के अंदर रांची के ओरमांझी से चोरी किए गए टोटो को बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों का लंबा है आपराधिक इतिहास

इस मामले में कोडरमा जिले के रहने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी पहले भी जेल जा चुके हैं और इन पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

प्रकाश कुमार (20 वर्ष): पिता स्व. अमृत साव, निवासी- रोहनियाटांड, जिला कोडरमा। (इनके खिलाफ चंदवारा, तिलैया और बरही थाने में मामले दर्ज हैं।)

राजा कुमार (19 वर्ष): पिता आदित्य तिवारी, निवासी- आश्रम रोड झुमरी तिलैया, जिला कोडरमा। (इनके खिलाफ चंदवारा और जयनगर थाने में मामले दर्ज हैं।)

गौतम कुमार (20 वर्ष): पिता स्व. महाबीर महतो, निवासी- आश्रम रोड झुमरी तिलैया, जिला कोडरमा।

बरामद सामान

पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी किया गया महिंद्रा टोटो (JH02-BX-4189) और उसका चार्जर बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक (JH12S-0356) भी जब्त की गई है।

इस सफल छापेमारी अभियान में एसडीपीओ बरही के अलावा, सर्किल इंस्पेक्टर बरही चंद्रशेखर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक सरवन कुमार पासवान, दिव्य प्रकाश सिंह, रवि रंजन और थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972