-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग: सुरक्षा व्यवस्था परखने सिविल कोर्ट पहुंचे SP अमन कुमार, प्रधान जिला जज के साथ किया पूरे परिसर का निरीक्षण

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। प्रधान जिला जज के साथ सुरक्षा और सुविधाओं पर हुआ विचार-विमर्श।
0

हजारीबाग: सुरक्षा व्यवस्था परखने सिविल कोर्ट पहुंचे SP अमन कुमार, प्रधान जिला जज के साथ किया पूरे परिसर का निरीक्षण

मुख्य द्वार से लेकर बंदी हाजत तक की सुरक्षा का लिया जायजा; एटीएम, पोस्ट ऑफिस और DLSA कार्यालय की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन।

नरेश सोनी प्रधान संपादक न्यूज़ प्रहरी  

हजारीबाग: जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बुधवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

court pariser ka nirakshan karte

प्रधान जिला जज से औपचारिक मुलाकात कोर्ट परिसर पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में औपचारिक मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सिविल कोर्ट की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने न्यायिक परिसर की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समन्वय पर जोर दिया।

sp aman kuamr aur nyaydhish ranjit kumar

परिसर का सघन भ्रमण और निरीक्षण मुलाकात के उपरांत प्रधान जिला जज और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पूरे कोर्ट परिसर का भ्रमण किया। एसपी ने मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा जांच प्रक्रिया से लेकर गेट नंबर 3 तक का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में स्थापित एटीएम और उप डाकघर (Post Office) की सुरक्षा स्थिति को भी देखा।

बंदी हाजत और DLSA कार्यालय का जायजा सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण 'बंदी हाजत' का निरीक्षण करते हुए एसपी ने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने एलएडीसी (LADC) ऑफिस और मध्यस्थता केंद्र (Mediation Centre) में चल रही प्रक्रियाओं और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

इनकी रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी और सिविल कोर्ट के निबंधक (Registrar) दिव्यम चौधरी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को कोर्ट परिसर की विभिन्न गतिविधियों और आने वाले वादियों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने का भरोसा दिलाया।


No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972