-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

झारखंड स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संघ (AHPI) की नई टीम घोषित: हर्ष अजमेरा चुने गए उपाध्यक्ष, डॉ. राजेश बने अध्यक्ष

AHPI झारखंड प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित। हर्ष अजमेरा बने उपाध्यक्ष। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
0

झारखंड स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संघ (AHPI) की नई टीम घोषित: हर्ष अजमेरा चुने गए उपाध्यक्ष, डॉ. राजेश बने अध्यक्ष

राँची के रानी अस्पताल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन; स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रबंधन पर रहेगा जोर।

नरेश सोनी प्रधान संपादक  

राँची/हजारीबाग: झारखंड के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुधार और निजी चिकित्सा संस्थानों के बेहतर समन्वय हेतु स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संघ (AHPI) झारखंड प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। राजधानी राँची के रानी अस्पताल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया, जिसमें हजारीबाग के युवा समाजसेवी और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता हर्ष अजमेरा को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Harsh Ajmera

नई कार्यकारिणी का स्वरूप बैठक में उपस्थित सदस्यों ने डॉ. राजेश को संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना, जबकि डॉ. शंभु प्रसाद सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद के लिए हर्ष अजमेरा के साथ सिद्धांत जैन का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त साहिल गंभीर को कोषाध्यक्ष और डॉ. दिनेश कुमार व डॉ. रामनेश कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष सईद अहमद अंसारी, संरक्षक योगेश गंभीर और डॉ. अजय कुमार सिंह ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

हर्ष अजमेरा का संकल्प: बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहली प्राथमिकता उपाध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद हर्ष अजमेरा ने कहा, "संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। राज्य में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों को सरकार व प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। हमारा मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और आम जनता को सुलभ व बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।"

हजारीबाग में हर्ष का माहौल हर्ष अजमेरा को राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर जैसे ही हजारीबाग पहुँची, स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया और विभिन्न निजी समूहों के माध्यम से लोग उन्हें निरंतर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हजारीबाग के लोगों का मानना है कि हर्ष अजमेरा के नेतृत्व में जिले सहित पूरे प्रदेश के निजी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972