-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग: प्रेस क्लब में गूँजी यादें; स्व. टीपी सिंह और स्व. शाद्वल कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हजारीबाग प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित। पत्रकारिता के स्तंभ स्व. टीपी सिंह और स्व. शाद्वल कुमार की कृतियों को किया गया याद।
0

हजारीबाग: प्रेस क्लब में गूँजी यादें; स्व. टीपी सिंह और स्व. शाद्वल कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और जिले के पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को बताया अविस्मरणीय।

 नरेश सोनी प्रधान संपादक

हजारीबाग: पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले और कोरोना काल के दौरान असमय दुनिया को अलविदा कहने वाले दो महान व्यक्तित्वों, स्व. टीपी सिंह और स्व. शाद्वल कुमार की स्मृतियों को ताजा करने के लिए बुधवार को हजारीबाग प्रेस क्लब में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत कर उन्हें नमन किया।

Bhavbhini Shradhaanjali
 

निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक थे दोनों व्यक्तित्व श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव दीपक सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने दोनों पत्रकारों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "आज स्व. टीपी सिंह और स्व. शाद्वल कुमार की कमी न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे हजारीबाग को खलती है। वे जनता की समस्याओं को निर्भीकता से उठाने वाले योद्धा थे। भले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया, लेकिन समाज के प्रति उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा।"

पत्रकारिता को दिया नया आयाम क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि दोनों हस्तियों ने हजारीबाग की पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण और आयाम दिया था। उनकी ईमानदारी और कार्यशैली आज के युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा है। वहीं सचिव दीपक सिंह ने याद करते हुए कहा कि स्व. टीपी सिंह और स्व. शाद्वल कुमार आजीवन पत्रकारों के हक और हकूक के लिए खड़े रहे। आज के समय में उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम में ट्रस्टी कृष्णा गुप्ता, समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद, बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सागर कुमार, सह सचिव भास्कर उपाध्याय और सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा, कौशल ओझा, उमेश पांडेय, अनुज सिंहा, अनिल कुमार, बलराम शर्मा, सुमंत शाहा, विकास रंजन, अशोक कुमार बंटी, मानसवी पाठक, कलाम खान, भावेश मिश्रा, उमेश चौबे, रवि सिंह, कुणाल सिंह, फैज अनवर, पुरुषोत्तम उपाध्याय, आशीष यादव, रूपेश सोनी, संजय विश्वकर्मा, प्रदीप सिंहा, रवि शर्मा समेत दर्जनों पत्रकार और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972