-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग यूथ विंग का जीवनदान का महाअभियान 13 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, सफेद जर्सी में अभिवादन करते नजर आएंगे संस्था के सदस्य

0

हजारीबाग यूथ विंग का जीवनदान का महाअभियान 13 अप्रैल को  भव्य रक्तदान शिविर, सफेद जर्सी में अभिवादन करते नजर आएंगे संस्था के सदस्य

सुबह 9 बजे से लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में  होगा आयोजन, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, हमारा संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद रक्त के अभाव में परेशान न हो : चंद्र प्रकाश जैन 

हर रक्तदाता को हेलमेट देकर हम जीवन बचाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता का संदेश देना चाहते हैं : करण जायसवाल 

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक, न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग: यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल, दिन सोमवार को लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस बार भी आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि संस्था के सदस्य सफेद जर्सी में उपस्थित रहकर आने वाले रक्तदाताओं का अभिवादन करते नजर आएंगे, जिससे पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, एकरूपता और सेवा भावना का सजीव दृश्य देखने को मिलेगा।

HAZARIBAGH YOUTH WING TEAM

रक्तदान शिविर में 20 बेड एवं 5 चेयर की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग सहज और सुरक्षित तरीके से रक्तदान कर सकें। संस्था ने इस वर्ष 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे लेकर सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं।

 शिविर को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों को निमंत्रण पत्र देकर इस पुनीत कार्य में शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस अभियान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं।

 रक्तदान शिविर को लेकर प्रसिद्ध अभिनेत्री स्टेफी पटेल ने भी आम जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। वहीं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, सांसद, विधायक, डीआईजी, डीसी, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों से इस महाअभियान में भाग लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा, रेस्टिंग एरिया, विजिटर एरिया एवं रजिस्ट्रेशन एरिया की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जिससे युवाओं को इस पुनीत कार्य के प्रति प्रेरित किया जा सके। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

 हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए। हजारीबाग यूथ विंग लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है और हमें विश्वास है कि इस बार भी समाज के सहयोग से हम अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

संस्था अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हमारी पूरी टीम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। वर्ष 2024 में 130 यूनिट एवं 2025 में 221 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। इस वर्ष 500 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है और हमें पूरा भरोसा है कि युवाओं और आमजन के सहयोग से यह लक्ष्य भी आसानी से हासिल किया जाएगा। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भेंट किया जाएगा तथा सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

संस्था ने हजारीबाग वासियों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972