पश्चिम बंगाल के विधानसभा सोनामुखी (SC) सीट के पर्यवेक्षक बनाए गए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
कांग्रेस का भरोसा मुन्ना सिंह पर, सोनामुखी (SC) सीट की सौंपी गई कमान
नरेश सोनी प्रधान सम्पादक, न्यूज़ प्रहरी।
हजारीबाग: पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर के द्वारा शुक्रवार को जारी पत्र के माध्यम से आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोनामुखी (SC) विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
![]() |
| Munna Singh profile Photo |
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुन्ना सिंह ने गुलाम अहमद मीर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, यह जिम्मेदारी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे संगठन की है।
हम सभी को मिलकर जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाना है तथा आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना है।

No comments
Post a Comment