-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, DC शशि प्रकाश सिंह ने फील्ड ट्रेनरों को दिए सफलता के मंत्र

हजारीबाग में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू।DC शशि प्रकाश सिंह ने तकनीकी पहलुओं और पारदर्शी डेटा संग्रह पर दिए निर्दश
0

हजारीबाग जनगणना 2027 की तैयारी तेज, DC शशि प्रकाश सिंह ने फील्ड ट्रेनरों को दिए सफलता के मंत्र

जबरा में प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण, उपायुक्त ने तकनीकी बारीकियों और फीडबैक मैकेनिज्म पर दिया जोर

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक, न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग। भारत की आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिहीन और सफल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान (जबरा) में आयोजित फील्ड ट्रेनरों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह स्वयं पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह जबरा प्रशिक्षण केंद्र में जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनरों को संबोधित करते हुए

तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान

उपायुक्त ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि फील्ड ट्रेनरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि जनगणना की शुद्धता इन्हीं के प्रशिक्षण पर निर्भर करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिभागी प्रत्येक बिंदु और तकनीकी बारीकियों को गहराई से समझें ताकि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रगणकों को सही ढंग से प्रशिक्षित कर सकें।

सख्त फीडबैक और परीक्षा प्रणाली

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए DC ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के लिए एक विशेष परीक्षा और फीडबैक सत्र आयोजित किया जाए। इससे यह पता चल सकेगा कि प्रशिक्षक फील्ड में जाने के लिए कितने तैयार हैं। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल विधिसम्मत समाधान करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।

इन प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल

10 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रथम बैच के प्रशिक्षण में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, इचाक और विष्णुगढ़ प्रखंड के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। रांची जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कौशल किशोर और जयपाल महतो द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मौके पर अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और बरही बीडीओ सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972