-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग: दारू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के गहने और नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग के दारू थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। सोने-चांदी के गहने, नगदी और बैटरी बरामद.
0

हजारीबाग: दारू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के गहने और नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

घाघरा गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा; महज 48 घंटों में आरोपी सलाखों के पीछे, चोरी का सारा सामान बरामद।

 नरेश सोनी प्रधान सम्पादक.

हजारीबाग: जिले के दारू थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर चोरी की एक गंभीर घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी किए गए सामानों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

SDPO Aour THANA PRADHAARI DAR.
 

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मई 2026 की रात को दारू थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरा में श्यामलाल के घर को निशाना बनाया गया था। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ चावल के ड्रम में छिपाकर रखे गए पैसे भी उड़ा लिए थे। इसके अलावा, घर के बाहर खड़े टेम्पो की बैटरी भी खोल ली गई थी। इस संबंध में दारू थाना कांड संख्या 0-33/26 दर्ज किया गया था।

Press Vigyapti.

टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़, श्री बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर चोरी का सारा माल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

  • नाम: दिव्यांशु कुमार

  • पिता: मुरली प्रसाद मेहता

  • पता: ग्राम सा0 घाघरा, थाना दारू, जिला हजारीबाग।

बरामद सामानों की विवरणी: पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:

  1. चांदी का पायल (एक जोड़ा)

  2. सोना का कर्णफूल (एक जोड़ा)

  3. चांदी की पहुंची/कंगन (एक जोड़ा)

  4. सोने जैसा धातु का मंगलसूत्र (एक पीस)

  5. लाल रंग का Exide Eco बैटरी (एक पीस)

  6. कुल 5000 रुपये नगद (500 रुपये के 10 नोट)

छापेमारी दल में शामिल सदस्य: इस सफल अभियान में दारू थाना प्रभारी मो0 इकबाल हुसैन, पु0अ0नि0 मदन मुण्डा, पु0अ0नि0 मिथु मुर्मू, बालेश्वर यादव, विजय कुमार, अजय रजवार और चालक सकील अंसारी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972