होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Daru लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Daru लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त, एक गिरफ्तार

 

हजारीबाग:

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश और निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पूरे जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी के पास जब्त की गई अवैध शराब और बोलेरो वाहन के साथ उत्पाद विभाग की टीम। (छायाचित्र: न्यूज़ प्रहरी) .1

​दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग उत्पाद विभाग और गया (बिहार) उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ ग्राम (जी.टी. रोड) के पास एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

​वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई खेप

​जांच के दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो (निबंधन संख्या: JH 05 EC 0485) को रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

​जब्त सामग्री का विवरण:

  • ​विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब: 259 पीस (कुल मात्रा: 97.515 लीटर)
  • ​केन बीयर: 192 पीस (कुल मात्रा: 96 लीटर)
  • ​वाहन: सफेद रंग की बोलेरो (JH 05 EC 0485)

​एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

​इस अवैध तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से कमलेश कुमार सिंह नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

​उत्पाद विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारों के इस सीजन में अवैध शराब के कारोबारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​नोट (न्यूज़ प्रहरी संपादकीय): यह खबर जिला जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

 और पढ़ें:उपायुक्त के आदेश पर कटकमदाग में सघन छापेमारी; 1200 किलो जावा महुआ नष्ट, 220 लीटर अवैध शराब जब्त

दारू थाना में महिला जागरूकता अभियान: थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने डायन-बिसाही और साइबर अपराध के खिलाफ दी चेतावनी!

 

दारू थाना में महिला जागरूकता अभियान: थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और डायन-बिसाही के खिलाफ सतर्कता का दिया संदेश

​हजारीबाग। दारू थाना परिसर में थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान सह बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे अपराधों, अंधविश्वास और साइबर ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।

Daru police station in-charge Mrityunjay Kumar Singh conducting awareness meeting with women in Hazaribagh

​जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु और पुलिस का संदेश:

  • ​घरेलू हिंसा से बचाव: महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और पुलिस का सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
  • ​डायन-बिसाही अंधविश्वास पर प्रहार: थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि डायन-बिसाही का अंधविश्वास समाज में कुरीतियों को जन्म देता है। बिना किसी आधार के समाज के लोग किसी विशेष व्यक्ति (मुख्य रूप से निसहाय महिलाओं) के प्रति गलत अवधारणा बना लेते हैं, जो कि सीधे तौर पर मानवाधिकारों का हनन है। इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए पूरे समाज को एकसाथ जागरूक होना होगा।
  • ​साइबर अपराध व छोटे-मोटे अपराधों से सतर्कता: आज के डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों और क्षेत्र में होने वाले छोटे-मोटे अपराधों को रोकने के लिए स्वयं की सतर्कता को सबसे बड़ा हथियार बताया गया।

​'सतर्कता ही सुरक्षा की पहली गारंटी'

​बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना या अपराध के घटित होने से पूर्व यदि लोग स्वयं सतर्क रहते हैं, तो अपराध होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को "सतर्क रहें, सुरक्षित रहें" का संदेश देकर बैठक का समापन किया गया, ताकि समाज का प्रत्येक नागरिक अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति सजग रह सके।

Source of Information: दारू थाना, हजारीबाग ( थाना प्रभारी/प्रसारित आधिकारिक जानकारी)

हजारीबाग: दारू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के गहने और नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: दारू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के गहने और नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

घाघरा गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा; महज 48 घंटों में आरोपी सलाखों के पीछे, चोरी का सारा सामान बरामद।

 नरेश सोनी प्रधान सम्पादक.

हजारीबाग: जिले के दारू थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर चोरी की एक गंभीर घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी किए गए सामानों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

SDPO Aour THANA PRADHAARI DAR.
 

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मई 2026 की रात को दारू थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरा में श्यामलाल के घर को निशाना बनाया गया था। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ चावल के ड्रम में छिपाकर रखे गए पैसे भी उड़ा लिए थे। इसके अलावा, घर के बाहर खड़े टेम्पो की बैटरी भी खोल ली गई थी। इस संबंध में दारू थाना कांड संख्या 0-33/26 दर्ज किया गया था।

Press Vigyapti.

टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़, श्री बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर चोरी का सारा माल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

  • नाम: दिव्यांशु कुमार

  • पिता: मुरली प्रसाद मेहता

  • पता: ग्राम सा0 घाघरा, थाना दारू, जिला हजारीबाग।

बरामद सामानों की विवरणी: पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:

  1. चांदी का पायल (एक जोड़ा)

  2. सोना का कर्णफूल (एक जोड़ा)

  3. चांदी की पहुंची/कंगन (एक जोड़ा)

  4. सोने जैसा धातु का मंगलसूत्र (एक पीस)

  5. लाल रंग का Exide Eco बैटरी (एक पीस)

  6. कुल 5000 रुपये नगद (500 रुपये के 10 नोट)

छापेमारी दल में शामिल सदस्य: इस सफल अभियान में दारू थाना प्रभारी मो0 इकबाल हुसैन, पु0अ0नि0 मदन मुण्डा, पु0अ0नि0 मिथु मुर्मू, बालेश्वर यादव, विजय कुमार, अजय रजवार और चालक सकील अंसारी शामिल थे।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972