होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n

हजारीबाग: चोरदाहा और कोर्रा चौक पर गूँजा न्याय का संदेश; DLSA ने सिखाया कानून का पाठ, कल राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा मुकदमों का निपटारा

0

हजारीबाग: चोरदाहा और कोर्रा चौक पर गूँजा न्याय का संदेश; DLSA ने सिखाया कानून का पाठ, कल राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा मुकदमों का निपटारा

बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति अधिकार मित्रों ने किया जागरूक; मुफ्त वकील और 15100 हेल्पलाइन की दी जानकारी।

हजारीबाग। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JALSA) के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) हजारीबाग के तत्वाधान में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज चौपारण प्रखंड की चोरदाहा पंचायत और सदर प्रखंड के कोर्रा चौक पर विशेष शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों व शहरवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
DLSA Jagrukta Abhiyan.

बाल विवाह और साइबर क्राइम पर प्रहार


अभियान के दौरान प्रशिक्षित 'अधिकार मित्रों' ने उपस्थित लोगों को बाल श्रम, बाल विवाह और बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के कानूनी तरीके बताए। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी कानूनी उलझन या छोटे विवादों के निपटारे के लिए DLSA कार्यालय में केवल एक आवेदन देकर मुफ्त और त्वरित न्याय पा सकते हैं।

मुफ्त अधिवक्ता और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन


सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि समाज के जरूरतमंदों के लिए DLSA आवश्यकतानुसार निशुल्क अधिवक्ता (वकील) भी उपलब्ध कराता है। शिविर में लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:

15100: विधिक सहायता के लिए।
1930: साइबर अपराध की शिकायत हेतु।
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन।

कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत


शिविर में लोगों को विशेष रूप से जानकारी दी गई कि कल, 9 मई को हजारीबाग न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुलहनीय आपराधिक वाद, दीवानी मामले, बैंक लोन, बिजली बिल और वैवाहिक विवादों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

सचिव डॉ. तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह पूरा अभियान प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्रा के दिशा-निर्देश में चलाया जा रहा है, ताकि हजारीबाग के अंतिम व्यक्ति को कानून की जानकारी मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972