-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग में अवैध शराब माफिया पर बड़ा एक्शन: उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 9 भट्ठियां ध्वस्त, 9500 KG जावा महुआ नष्ट

हजारीबाग के चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई। 9 भट्ठियां ध्वस्त, 9500 किलो जावा महुआ और सामग्री नष्ट।
0

हजारीबाग में अवैध शराब माफिया पर बड़ा एक्शन: उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 9 भट्ठियां ध्वस्त, 9500 KG जावा महुआ नष्ट

उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर चौपारण के भगहर गांव में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 460 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। उपायुक्त (DC) हेमंत सती के कड़े रुख के बाद जिले में सक्रिय शराब माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है। इसी कड़ी में हजारीबाग उत्पाद विभाग, चौपारण थाना पुलिस और गया (बिहार) मद्य निषेध विभाग ने एक संयुक्त और गुप्त रणनीति के तहत चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम भगहर में तड़के छापेमारी की।
Chuparan Hazaribagh.

9 अवैध भट्ठियां जमींदोज, जंगलों में चल रहा था काला खेल
सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन में चलाई गई इस विशेष मुहिम के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ग्राम भगहर के सुनसान इलाकों और झाड़ियों के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध महुआ चुलाई शराब का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी दल ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब निर्माण में लगी 9 अलग-अलग भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण, बर्तन और ड्रमों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

9500 किलोग्राम जावा महुआ किया गया नष्ट


अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अधिकारियों ने भट्ठियों के आसपास और जमीन में छुपाकर रखे गए करीब 9500 किलोग्राम किन्वयन योग्य (Fermented) जावा महुआ को ढूंढ निकाला और उसे पूरी तरह से विनष्ट कर दिया। इसके अलावा मौके से लगभग 460 लीटर तैयार अवैध चुलाई शराब जब्त की गई है।

लगातार जारी रहेगा सघन अभियान: उत्पाद विभाग


उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जिले की सीमाओं के भीतर और ग्रामीण अंचलों में किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। इस कारोबार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संलिप्त सभी सफेदपोशों और तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी और विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस बेहद संवेदनशील और सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनि बागे, सय्यद बसीरुद्दीन, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह सहित सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान शामिल थे।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972