-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

SBMCH Ambulance Case: एंबुलेंस धक्का देने के पोस्ट पर मुन्ना सिंह रेस, प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने SBMCH का किया औचक निरीक्षण

हजारीबाग SBMCH में 108 एंबुलेंस धक्का देने के वायरल पोस्ट पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने अस्पताल पहुंचकर वस्तुस्
0

 

हजारीबाग SBMCH एंबुलेंस विवाद में नया मोड़: मुन्ना सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने किया औचक निरीक्षण; सोशल मीडिया के दावों को बताया वास्तविकता से परे

​नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में 108 एंबुलेंस सेवा को धक्का देकर स्टार्ट करने से संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया।

Hazaribagh SBMCH 108 Ambulance Inspection 2026

​मुन्ना सिंह के विशेष निर्देश पर उनके निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने गुरुवार को आपातकालीन स्थिति में SBMCH पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति और स्वास्थ्य व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

  • Hazaribagh SBMCH 108 Ambulance Inspection 2026


​एंबुलेंस प्रभारी रोहित जी से दूरभाष पर हुई विस्तृत बातचीत, सामने आए असल आंकड़े

​निरीक्षण के दौरान विक्की कुमार धान ने अस्पताल परिसर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से बात की और 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी रोहित जी से दूरभाष पर विस्तृत और तकनीकी बातचीत की। प्रभारी द्वारा दी गई आधिकारिक विवरणी के अनुसार एंबुलेंस सेवाओं की वास्तविक स्थिति इस प्रकार है:

  • कुल एंबुलेंस: हजारीबाग जिले में वर्तमान में कुल 28 एंबुलेंस पूरी तरह से उपलब्ध और सक्रिय हैं।
  • SBMCH में तैनाती: इन 28 में से 6 एंबुलेंस नियमित और २४ घंटे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
  • रूट विवरणी: इन 6 एंबुलेंसों में से 4 एंबुलेंस गंभीर मरीजों को रांची सहित अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों (हायर सेंटर्स) तक सुरक्षित ले जाने के कार्य में मुस्तैद रहती हैं, जबकि 2 एंबुलेंस स्थानीय स्तर पर हजारीबाग के मरीजों को सेवा प्रदान कर रही हैं।
  • तकनीकी समस्या की सच्चाई: प्रभारी ने बताया कि कुछ वाहन काफी पुराने हो चुके हैं। बैटरी संबंधी अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण केवल एक वाहन को अस्थायी रूप से धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा था, जिसे सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। इसके अतिरिक्त 5 पुरानी एंबुलेंस को जर्जर स्थिति में चिन्हित किया गया है। जिस एक गाड़ी में बैटरी की समस्या थी, उसकी मरम्मत और बैटरी बदलने का कार्य तेजी से जारी है और उसे जल्द सेवा में शामिल किया जाएगा।

​"सोशल मीडिया पर प्रसारित दावे वास्तविकता से काफी अलग" : विक्की कुमार धान

​मौके पर निरीक्षण करने के बाद मुन्ना सिंह के मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और दावे प्रसारित किए जा रहे हैं, वे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं।

​उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए निम्नलिखित मुख्य बातें कहीं:

  • अस्थायी तकनीकी समस्या: यह कोई गंभीर प्रशासनिक या चिकित्सीय विफलता नहीं है, बल्कि केवल एक अस्थायी तकनीकी समस्या थी जिसे सुधारा जा रहा है। कुछ लोग अधूरी जानकारी और भ्रामक तथ्यों के आधार पर हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था को जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
  • महागठबंधन सरकार का संकल्प: सूबे की महागठबंधन सरकार माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने, अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने और गरीबों को बेहतर व मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
  • अफवाहों पर रोक लगाने की अपील: विक्की कुमार धान ने कहा कि जहां कहीं भी धरातल पर थोड़ी बहुत कमी पाई जाएगी, उसे हमारी सरकार प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर करेगी, लेकिन झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972