-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

Hazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल के बेमिसाल 10 साल, धूमधाम से मना स्थापना दिवस और डॉक्टर डे; स्वास्थ्य सेवाओं में रचा इतिहास!

हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल की 10वीं वर्षगांठ और डॉक्टर डे संपन्न। 10 वर्ष पूरे होने पर हर्ष अजमेरा और जया सिंह ने जताया आभार।
0

🏥 हजारीबाग: आरोग्यम अस्पताल की 10वीं वर्षगांठ एवं डॉक्टर डे भव्य रूप से संपन्न; उत्कृष्ट सेवा के 10 वर्ष पूरे

हजारीबाग: शहर के प्रतिष्ठित आरोग्यम अस्पताल में स्थापना दिवस, डॉक्टर डे एवं 10वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। वर्ष 2016 में स्थापित आरोग्यम अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के 10 सफल वर्ष पूर्ण कर अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर अस्पताल परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। चिकित्सकों, कर्मचारियों और सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस और डॉक्टर डे का दोहोरा उत्सव मनाया गया।

हजारीबाग: आरोग्यम अस्पताल के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में दीप प्रज्वलित करते निदेशक हर्ष अजमेरा, जया सिंह, डॉ. रजत चक्रवर्ती व अन्य।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा, प्रशासक जया सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी.एन. प्रसाद, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल कुमार एवं नर्सिंग कॉलेज की निर्देशिका प्रीति जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अस्पताल से जुड़े सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं सेवा भावना के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हजारीबाग: आरोग्यम अस्पताल के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में दीप प्रज्वलित करते निदेशक हर्ष अजमेरा, जया सिंह, डॉ. रजत चक्रवर्ती व अन्य।

📈 स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और दस वर्षों की उपलब्धियां

समारोह के दौरान आरोग्यम अस्पताल की दस वर्षों की सेवा यात्रा और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से 30 मई 2025 को अस्पताल की दूसरी शाखा का सफल शुभारंभ किया गया था, जिससे अब अधिक से अधिक लोगों को आधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी.एन. प्रसाद ने मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।

🎶 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भावुक अनुभव

इस वर्षगांठ समारोह का मुख्य आकर्षण वहां आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जहां संगीत, नृत्य एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कई पुराने मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आरोग्यम अस्पताल ने उन्हें केवल बेहतर उपचार ही नहीं, बल्कि एक नया जीवन और नया विश्वास भी दिया है, जिसने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

🤝 प्रबंधन का संकल्प: सेवा और संवेदनशीलता ही असली पहचान

अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने इस मील के पत्थर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आरोग्यम अस्पताल की यह उपलब्धि पूरे अस्पताल परिवार, चिकित्सकों, कर्मचारियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आरोग्यम अस्पताल सेवा को अपना धर्म मानते हुए सदैव जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है और कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी यहाँ के स्वास्थ्यकर्मियों ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि संस्थान के लिए हर मरीज केवल एक रोगी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। पिछले 10 वर्षों में सेवा, संवेदनशीलता और विश्वास ही अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान रही है। 11वें वर्ष में प्रवेश के साथ प्रबंधन का संकल्प है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मानवीय व्यवहार और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। पूरे आयोजन में सेवा, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला और अंत में सामूहिक छायाचित्र (ग्रुप फोटो) के साथ समारोह का समापन हुआ।

और अधिक: Hazaribagh Health News: सेवा के 10 बेमिसाल वर्ष! आरोग्यम अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा और मानवीय संवेदनाओं से लिखी सफलता की नई इबारत। 


No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972