-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Adarsh Yuva Sangathan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Adarsh Yuva Sangathan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मुंबई में युवा नेता गौतम कुमार का भव्य अभिनंदन: झारखंडी युवा एकता संघ ने किया सम्मानित, 5 हजार से अधिक प्रवासी रहे मौजूद

 

मुंबई में युवा नेता गौतम कुमार का भव्य नागरिक अभिनंदन: ठाणे में जुटे 5 हजार प्रवासी, जनमुद्दों पर संघर्ष और समर्पण के लिए मिला सम्मान

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

मुंबई / हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

झारखंड के प्रमुख ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर जमीनी स्तर पर निर्णायक संघर्ष करने वाले आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार को मुंबई में सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित भव्य विश्वकर्मा पूजा समारोह के पावन अवसर पर 'झारखंडी युवा एकता संघ' के तत्वावधान में उनका आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में 5 हजार से अधिक प्रवासी झारखंडी नागरिकों की गरिमामयी मौजूदगी रही।

Youth leader Gautam Kumar being honored by Jharkhandi Yuva Ekta Sangh in Thane Mumbai

बिना पद और सत्ता के आम जनता को दिलाया हक: मुकेश कुमार

समारोह को संबोधित करते हुए झारखंडी युवा एकता संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि विगत 6 वर्षों से युवा नेता गौतम कुमार को मुंबई आने का निमंत्रण दिया जा रहा था। आज उनका यहां उपस्थित होना मुंबई में कार्यरत समस्त झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है।

​उन्होंने कहा कि गौतम कुमार ने बिना किसी राजनीतिक पद या सत्ता की लालसा के नगवा टोल प्लाजा का सफल जनआंदोलन, होमगार्ड जवानों के अधिकारों की लड़ाई, 67 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय से जुड़े आंदोलन सहित कई सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनता को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया। उनका निस्वार्थ त्याग और समर्पण आज झारखंड के युवाओं के लिए एक नई वैचारिक प्रेरणा बन चुका है।

महानगरों में प्रवासियों का महाजुटान रचेगा इतिहास: गौतम कुमार

नागरिक सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक हुए युवा नेता गौतम कुमार ने प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं और खनिज संसाधनों से परिपूर्ण है, फिर भी नीतिगत विसंगतियों और व्यवस्था की लाचारी के चलते यहां के युवाओं को आजीविका के लिए महानगरों में प्रवासी बनने को विवश होना पड़ता है।

​उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हजारों स्वाभिमानी झारखंडियों के बीच एक साधारण सेवक के रूप में सम्मान पाना उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। 5 हजार से अधिक प्रवासी भाइयों का यह महाजुटान पूरे देश में झारखंड की सामूहिक शक्ति और एकता का नया इतिहास रचेगा।

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस विशाल सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया सुभाष यादव, जेएलकेएम नेता महेंद्र मंडल, संगठन के कमल कुमार दास, विनोद प्रसाद, शैलेश कुमार, सुरेंद्र रविदास, कुलदीप कुमार, अविनाश कुमार सहित हजारों की संख्या में प्रवासी कामगार, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 और पढ़ें खान एवं खनिज संशोधन बिल के विरोध में हजारीबाग में झामुमो का जोरदार धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ICHAK: यूजीसी रेगुलेशन एक्ट को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, गौतम कुमार के नेतृत्व में गूंजे 'हक और हिस्सेदारी' के नारे

ICHAK:  यूजीसी रेगुलेशन एक्ट को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, गौतम कुमार के नेतृत्व में गूंजे 'हक और हिस्सेदारी' के नारे

इचाक/हजारीबाग: यूजीसी रेगुलेशन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर हजारीबाग जिले का इचाक प्रखंड आज आंदोलनात्मक नारों से गूंज उठा। आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में मंगुरा मैदान से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जो इचाक बाजार होते हुए इचाक मोड़ पहुंचकर एक बड़ी जनसभा में तब्दील हो गई। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने डीजे और बैंड-बाजे के साथ इस रैली में हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' और 'निकलो घर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से' जैसे गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो गया। रैली का माहौल यह बता रहा था कि युवा अपने अधिकारों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

"निकलो घर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से!"

​इचाक मोड़ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेतृत्वकर्ता गौतम कुमार ने स्पष्ट किया कि यूजीसी एक्ट एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के हितों से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि हम अपने अधिकार लेकर रहेंगे और इसके लिए चाहे जितनी बार भी आंदोलन करना पड़े, युवा पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, आंदोलन को समर्थन देते हुए मौलाना मुख्तार ने कहा कि गरीबों के हक की लड़ाई के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा, तभी हमें हमारा वाजिब अधिकार मिलेगा। हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अनिरुद्ध गुमा ने भी मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि यह अब आर-पार की लड़ाई है और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​इस विशाल प्रदर्शन में केवल इचाक ही नहीं, बल्कि रांची और अन्य जिलों से आए समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में श्री राम सेवा संगठन के अध्यक्ष सुजीत कुमार मेहता, रांची से आए तीर्थनाथ आकाश, प्रकाश मंडल, महेंद्र मंडल और प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार दास ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया नंदकिशोर मेहता, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास, जन किशोर मेहता, दयानंद मेहता, रामशरण शर्मा, धीरू रजक, संदीप कुमार, अशोक ठाकुर, बलदेव मेहता, सुबोध मेहता, कैलाश मेहता, आशीष मेहता और पंकज कुमार दास सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श युवा संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार, सचिव कुलदीप कुमार और कमल कुमार दास समेत अन्य सदस्यों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972