होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Customer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Customer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबागवासियों के लिए खुशखबरी: मटवारी पीटीसी चौक में खुला टाटा के कैरटलेन का पहला शोरूम, सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन

हजारीबाग:

बड़े शहरों की तर्ज पर अब हजारीबाग में भी नामचीन ब्रांड्स के एक्सक्लूसive शोरूम खुलने लगे हैं। इसी कड़ी में टाटा समूह से जुड़े प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन (CaratLane) का पहला शोरूम शहर के मटवारी स्थित पीटीसी चौक के समीप खुल गया है। इससे स्थानीय लोगों को अब डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की खरीदारी के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। झारखंड में ब्रांड का यह आठवां और हजारीबाग का पहला शोरूम है।

MP Manish Jaiswal inauguration of CaratLane showroom at Matwari, Hazaribagh. (Photo: News Prahari)

​कैरटलेन शोरूम का विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता एवं केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर ब्रांड के प्रतिनिधियों और ग्राहकों की मौजूदगी में नए शोरूम की शुरुआत हुई। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलरी की खरीदारी पर एमआरपी पर 20% तक की छूट का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल और नितिन अग्रवाल सपरिवार मौजूद रहे।

​10 हजार से अधिक ट्रेंडी और मॉडर्न डिजाइन उपलब्ध

​कैरटलेन अपने आधुनिक डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी की सुविधा के लिए जाना जाता है। मटवारी स्थित नए शोरूम में पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ बटरफ्लाई, आरन्या और ओम्ब्रे जैसे खास कलेक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा F.R.I.E.N.D.S., डिज्नी, हैरी पॉटर और पेप्पा पिग जैसी लोकप्रिय थीम पर आधारित ज्वेलरी भी मिलेगी।

​डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड कलेक्शन, चेन, रिंग और रोजमर्रा में पहनने योग्य हल्के आभूषणों की विस्तृत रेंज के साथ ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे। शोरूम में 10 हजार से अधिक डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

​ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव

​कैरटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमेन भावमिक ने बताया कि नए स्टोर को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी का बेहतर अनुभव मिल सके। ब्रांड ने हाल ही में काशिका और पोल्की नाम से दो नए कलेक्शन भी पेश किए हैं। युवाओं को आकर्षित करने के लिए अभिनेत्री अंशुला ठाकुर के साथ 9-कैरेट गोल्ड कलेक्शन का प्रचार अभियान भी शुरू किया गया है।

​हजारीबाग के बढ़ते व्यावसायिक विस्तार का प्रतीक: सांसद

​उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में कैरटलेन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का शोरूम खुलना शहर के बढ़ते व्यावसायिक विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने नई शुरुआत के लिए कैरटलेन की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

​इस अवसर पर युवा समाजसेवी करण जायसवाल, अवंतिका जायसवाल, नितिन अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, पुनीत टोडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​नोट (न्यूज़ प्रहरी संपादकीय): यह समाचार प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह एवं जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

 और पढ़ें: दारू के रामदेव खरिका में सांसद खेल महोत्सव का आगाज: सांसद मनीष जायसवाल ने किया नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, 19 टीमें ले रहीं हिस्सा

छठ महापर्व पर हजारीबाग में ऐतिहासिक पहल: श्रद्धालुओं के बीच बांटी जाएगी 70 लाख रुपये की फल व पूजन सामग्री

 

हजारीबाग:

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर हजारीबाग में उत्साह चरम पर है। 'श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक स्तर पर सेवा कार्य चलाने का बड़ा निर्णय लिया गया।

हजारीबाग में छठ महापर्व की तैयारियों और 70 लाख रुपये की पूजन सामग्री वितरण को लेकर आयोजित समिति की समीक्षा बैठक। (छायाचित्र: न्यूज़ प्रहरी)


​समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस वर्ष लगभग 70 लाख रुपये की लागत से फल एवं पूजन सामग्री खरीदकर हजारीबाग शहर और प्रखंडों के छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच वितरित की जाएगी। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 नवंबर तक सहयोग राशि संग्रह करने पर सहमति बनी है।

​इन प्रमुख क्षेत्रों में होगा पूजन सामग्री का वितरण

​समिति ने वितरण कार्य को सुचारू बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत निम्नलिखित क्षेत्रों में वितरण केंद्र बनाए जाएंगे:

  • ​कटकमसांडी
  • ​केरेडारी
  • ​बड़कागांव
  • ​कटकमदाग
  • ​ईचाक
  • ​दारू
  • ​छड़वा
  • ​मालवीय मार्ग (हजारीबाग शहर) सहित अन्य कई प्रमुख स्थान

​पूजन सामग्री में क्या-क्या होगा शामिल?

​छठ व्रतियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सामग्री में गन्ना, शकरकंद, सेब, केला, डाभ (कच्चा नारियल), संतरा, बर्तन, घी, रिफाइन तेल, फूल तथा पूजन से जुड़ी अन्य सभी आवश्यक सामग्री शामिल रहेगी।

​पारदर्शिता और ऑनलाइन व्यवस्था पर जोर

​बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि वितरण कार्य को समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। इसके अलावा, आय-व्यय के हिसाब में पूरी पारदर्शिता रखने और समिति की गतिविधियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

​बैठक में ये रहे उपस्थित

​इस समीक्षा बैठक में चंदन मेहता, अरविंद राणा, हीरा राम, रविशंकर पांडेय, सुधीर यादव (पिकू), महेश रविदास, प्रेम प्रसाद राणा, मनजीत अकेला, टेकलाल साव, तिलेश्वर साव, कुमार अमरीश, त्रिलोकी साव, मनोज गुप्ता, नरेश कुमार यादव, गौरव सहाय, बबलू कुमार, प्रमोद कुमार मेहता, विश्वनाथ सोनी, सचिन खंडेलवाल और सूरज सहित समिति के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

​नोट (न्यूज़ प्रहरी संपादकीय): यह समाचार स्थानीय संवाददाताओं और आयोजक समिति द्वारा दी गई प्रामाणिक जानकारी के आधार पर संकलित किया गया है।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972