होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Tata CaratLane Showroom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Tata CaratLane Showroom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबागवासियों के लिए खुशखबरी: मटवारी पीटीसी चौक में खुला टाटा के कैरटलेन का पहला शोरूम, सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन

हजारीबाग:

बड़े शहरों की तर्ज पर अब हजारीबाग में भी नामचीन ब्रांड्स के एक्सक्लूसive शोरूम खुलने लगे हैं। इसी कड़ी में टाटा समूह से जुड़े प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन (CaratLane) का पहला शोरूम शहर के मटवारी स्थित पीटीसी चौक के समीप खुल गया है। इससे स्थानीय लोगों को अब डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की खरीदारी के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। झारखंड में ब्रांड का यह आठवां और हजारीबाग का पहला शोरूम है।

MP Manish Jaiswal inauguration of CaratLane showroom at Matwari, Hazaribagh. (Photo: News Prahari)

​कैरटलेन शोरूम का विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता एवं केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर ब्रांड के प्रतिनिधियों और ग्राहकों की मौजूदगी में नए शोरूम की शुरुआत हुई। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलरी की खरीदारी पर एमआरपी पर 20% तक की छूट का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल और नितिन अग्रवाल सपरिवार मौजूद रहे।

​10 हजार से अधिक ट्रेंडी और मॉडर्न डिजाइन उपलब्ध

​कैरटलेन अपने आधुनिक डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी की सुविधा के लिए जाना जाता है। मटवारी स्थित नए शोरूम में पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ बटरफ्लाई, आरन्या और ओम्ब्रे जैसे खास कलेक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा F.R.I.E.N.D.S., डिज्नी, हैरी पॉटर और पेप्पा पिग जैसी लोकप्रिय थीम पर आधारित ज्वेलरी भी मिलेगी।

​डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड कलेक्शन, चेन, रिंग और रोजमर्रा में पहनने योग्य हल्के आभूषणों की विस्तृत रेंज के साथ ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे। शोरूम में 10 हजार से अधिक डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

​ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव

​कैरटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमेन भावमिक ने बताया कि नए स्टोर को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी का बेहतर अनुभव मिल सके। ब्रांड ने हाल ही में काशिका और पोल्की नाम से दो नए कलेक्शन भी पेश किए हैं। युवाओं को आकर्षित करने के लिए अभिनेत्री अंशुला ठाकुर के साथ 9-कैरेट गोल्ड कलेक्शन का प्रचार अभियान भी शुरू किया गया है।

​हजारीबाग के बढ़ते व्यावसायिक विस्तार का प्रतीक: सांसद

​उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में कैरटलेन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का शोरूम खुलना शहर के बढ़ते व्यावसायिक विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने नई शुरुआत के लिए कैरटलेन की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

​इस अवसर पर युवा समाजसेवी करण जायसवाल, अवंतिका जायसवाल, नितिन अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, पुनीत टोडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​नोट (न्यूज़ प्रहरी संपादकीय): यह समाचार प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह एवं जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

 और पढ़ें: दारू के रामदेव खरिका में सांसद खेल महोत्सव का आगाज: सांसद मनीष जायसवाल ने किया नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, 19 टीमें ले रहीं हिस्सा

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972