-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Hazaribag Superintendent of Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hazaribag Superintendent of Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान खूनी संघर्ष: गुलाब कुमार की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्यारे गिरफ्तार

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान खूनी संघर्ष; गुलाब कुमार की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्यारे गिरफ्तार

दारू थाना क्षेत्र के काली मंडप के पास हुई थी चाकूबाजी, इलाज के दौरान रिम्स और मेडिका के बाद तोड़ा दम, पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक।

हजारीबाग:

झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत दारू थाना क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब आपसी विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल गुलाब कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hazaribag Police Press Release regarding Daru Murder Case Arrest 2026

क्या है पूरा मामला?

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 27 और 28 मार्च 2026 की मध्य रात्रि की है। बासोबार के जुलूस में शामिल गुलाब कुमार का दारू चौक स्थित काली मंडप के पास कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गुलाब पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Press Release.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल गुलाब को पहले आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया। परिजनों ने उसे बाद में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण 5 अप्रैल 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने पूर्व में ही मुख्य आरोपी को निरुद्ध कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने फरार चल रहे अन्य तीन आरोपियों को भी दबोच लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

आकाश कुमार (21 वर्ष), पिता- स्व. बैजनाथ प्रसाद, ग्राम- बासोबार।

विशाल कुमार (25 वर्ष), पिता- संजय वर्मा, ग्राम- बक्शीडीह।

मनीष कुमार वर्मा (17 वर्ष - निरुद्ध), पिता- विकास कुमार वर्मा, ग्राम- बक्शीडीह।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि आपसी बहस के बाद उन्होंने गुलाब को पीछे से पकड़ा और करण कुमार (मुख्य आरोपी) ने चाकू से वार किया।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस सफल उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद, थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, मदन मुंडा, मोतीलाल महतो, अजय राजवार और शकील अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972