-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Crime News Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Crime News Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान खूनी संघर्ष: गुलाब कुमार की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्यारे गिरफ्तार

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान खूनी संघर्ष; गुलाब कुमार की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्यारे गिरफ्तार

दारू थाना क्षेत्र के काली मंडप के पास हुई थी चाकूबाजी, इलाज के दौरान रिम्स और मेडिका के बाद तोड़ा दम, पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक।

हजारीबाग:

झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत दारू थाना क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब आपसी विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल गुलाब कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hazaribag Police Press Release regarding Daru Murder Case Arrest 2026

क्या है पूरा मामला?

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 27 और 28 मार्च 2026 की मध्य रात्रि की है। बासोबार के जुलूस में शामिल गुलाब कुमार का दारू चौक स्थित काली मंडप के पास कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गुलाब पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Press Release.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल गुलाब को पहले आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया। परिजनों ने उसे बाद में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण 5 अप्रैल 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने पूर्व में ही मुख्य आरोपी को निरुद्ध कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने फरार चल रहे अन्य तीन आरोपियों को भी दबोच लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

आकाश कुमार (21 वर्ष), पिता- स्व. बैजनाथ प्रसाद, ग्राम- बासोबार।

विशाल कुमार (25 वर्ष), पिता- संजय वर्मा, ग्राम- बक्शीडीह।

मनीष कुमार वर्मा (17 वर्ष - निरुद्ध), पिता- विकास कुमार वर्मा, ग्राम- बक्शीडीह।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि आपसी बहस के बाद उन्होंने गुलाब को पीछे से पकड़ा और करण कुमार (मुख्य आरोपी) ने चाकू से वार किया।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस सफल उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद, थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, मदन मुंडा, मोतीलाल महतो, अजय राजवार और शकील अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

हजारीबाग का खूनी रामनवमी उत्सव: उल्लास के बीच मौत का तांडव, खाकी ने बेनकाब किए चेहरों के पीछे छिपे 'कातिल'

हजारीबाग का खूनी रामनवमी उत्सव: उल्लास के बीच मौत का तांडव, खाकी ने बेनकाब किए चेहरों के पीछे छिपे 'कातिल'

हजारीबाग: आस्था के महापर्व रामनवमी के दौरान जिस शहर की गलियां जयकारों से गूंज रही थीं, उन्हीं गलियों के अंधेरे कोनों में खौफनाक साजिशें रची जा रही थीं। हजारीबाग जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान एक के बाद एक हुई चार वारदातों ने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया था। लेकिन कानून के लंबे हाथों ने आखिरकार उस रहस्यमयी परत को हटा दिया है, जिसके पीछे छिपे थे क्रूरता के असली चेहरे।

पिछे खडे़ गिरफ्तार आरोपीयों को अरेस्ट कर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते।

भीड़ का फायदा और 'अदृश्य' वार: तीन कत्ल, एक सनसनी

पुलिस की फाइलों में दर्ज ये दास्तां किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। रामनवमी की रात जब पूरा शहर उत्सव में डूबा था, तब अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खूनी खेल खेला गया।

जारी किया गया प्रेस विज्ञप्ति।

झंडा चौक का रहस्य: गाड़ी खाना क्लब के जुलूस में शामिल अभिषेक कुमार पर अचानक हमला होता है। हमलावर भीड़ में घुल-मिल गए थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं ने पुलिस को 'विजय कुमार विनायक' और उसके चार साथियों के गुप्त ठिकानों तक पहुंचा दिया।

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हत्या का सनसनीखेज खुलासा: SIT ने मुख्य आरोपी को दबोचा, कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

जामा मस्जिद रोड का खौफ: प्रिंस कुमार नाम का युवक खेल दिखा रहा था, तभी एक अनजान हाथ से निकला चाकू उसकी जान ले बैठा। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 'करन कुमार' को दबोचकर इस पहेली को सुलझाया।

गदोखर की रात: आधी रात को रामकुमार साव की हत्या कर दी गई। साजिश इतनी गहरी थी कि आरोपी फरार होने में सफल रहे, लेकिन कंडसार रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की घेराबंदी ने इनके भागने के रास्ते बंद कर दिए।

हजारीबाग में अंधविश्वास की पराकाष्ठा: विष्णुगढ़ में मासूम की नरबलि का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

खाकी का 'ऑपरेशन क्लीन': 10 गिरफ्तार, हथियारों की बरामदगी

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने तकनीक और जांबाजी का ऐसा तालमेल बिठाया कि अपराधी खुद को बचा नहीं सके। पुलिस ने अब तक कुल 10 अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त 'चाइनीज चाकू' और 'खून से सनी भुजाली' बरामद की गई है, जो इनकी दरिंदगी की गवाही दे रहे हैं। 
 

पुरानी रंजिश या सोची-समझी साजिश?

पुलिस के मुताबिक, इन घटनाओं के पीछे 'आपसी रंजिश' और 'पुराने विवाद' की बू आ रही है। त्योहार के उल्लास को ढाल बनाकर अपराधियों ने अपने दुश्मनों पर प्रहार किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी ने यह साफ कर दिया है कि भीड़ की आड़ में कानून से बच पाना नामुमकिन है।

रामनवमी जुलूस के दौरान हुई रामकुमार साव की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक ( न्यूज प्रहरी) । यह समाचार रिपोर्ट आधिकारिक पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के तथ्यों पर आधारित है।

विष्णुगढ़ हत्याकांड 'ब्लाइंड केस' की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस, थाना प्रभारी का बड़ा खुलासा

विष्णुगढ़ हत्याकांड 'ब्लाइंड केस' की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस, थाना प्रभारी का बड़ा खुलासा

ब्लाइंड मर्डर केस में वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा ले रही पुलिस, SIT का गठन।

विष्णुगढ़ (हजारीबाग): झारखंड के विष्णुगढ़ में एक मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। अपराधियों ने साक्ष्यों को मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की है, लेकिन कानून के हाथ जल्द ही उनके गिरेबान तक पहुँचने वाले हैं।

विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा प्रेस को संबोधित करते हुए - मासूम हत्याकांड अपडेट।

​विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने प्रेस से मुखातिब होते हुए स्पष्ट किया कि हालांकि यह एक 'ब्लाइंड केस' है, जिसमें अपराधियों ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है, लेकिन पुलिस की विशेष टीम तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

अपराधियों की हर चालाकी होगी नाकाम

​थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद इसे एक अलग रूप देने की कोशिश की थी ताकि जांच की दिशा भटकाई जा सके। लेकिन, झारखंड पुलिस और गठित SIT (Special Investigation Team) इस जघन्य कांड के हर पहलू को खंगाल रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपराधियों को उनके किए की कड़ी सजा मिलना तय है और बहुत जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं पर फोकस

​पुलिस वर्तमान में मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक तरीकों का सहारा ले रही है। सपन कुमार महथा के अनुसार, मामला चुनौतीपूर्ण जरूर है, पर पुलिस की टीम 24 घंटे इस पर कार्य कर रही है। जनता से भी शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की गई है। सामने आएगा।

चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत कोर्वा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा में बीते दिनों हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hazaribagh police dwara jari Press vigyapti 

क्या है पूरा मामला?

घटना 27 मार्च 2026 की रात की है। दीपूगढ़ा गोलम्बर के पास रहने वाले मुकेश सिंह पर अचानक राजू थोथा उर्फ प्रणय कुमार (पिता- कृष्णदेव प्रसाद सिंह) ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि चाकू मुकेश सिंह के पेट में जा लगा, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल मुकेश सिंह को तुरंत ईलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना के अगले दिन यानी 28 मार्च 2026 को कोर्वा थाना में कांड सं0-53/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (109(1)/118(2)/351(3)/352 BNS) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनन्द के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर फरार चल रहे आरोपी राजू थोथा को धर दबोचा। आरोपी दीपूगढ़ा की हाउसिंग कॉलोनी का ही निवासी है।

हथियार और जब्ती का विवरण

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से खून लगा हुआ एक भुजाली (हथियार) जब्त किया है, जिसे साक्ष्य के रूप में न्यायालय में पेश किया जाएगा।

छापेमारी दल में शामिल सदस्य:

इस सफल कार्रवाई में सदर SDPO अमित आनन्द के साथ कोर्वा थाना प्रभारी पु0अ0नि0 अजीत कुमार, तकनीकी शाखा हजारीबाग के पदाधिकारी एवं कोर्वा थाना का सशस्त्र बल शामिल था।

हजारीबाग में नशे के सौदागरों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक से 14 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर व गांजा बरामद

हजारीबाग में नशे के सौदागरों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक से 14 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर व गांजा बरामद

"छापेमारी कर 14 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया"

खबर का विस्तृत विवरण:

​हजारीबाग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों—कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक—में छापेमारी कर 14 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार कर रहे थे।

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुलताना स्थित डिपो शीट के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर अपनी हॉर्नेट बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उन्हें दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर इन तस्करों ने न केवल अपना जुर्म कबूला बल्कि अपने पूरे नेटवर्क का भी खुलासा कर दिया, जिसके आधार पर अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हो सकीं।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से नशे की बड़ी खेप और उसे बेचने से कमाए गए पैसे बरामद किए हैं:

  • ब्राउन शुगर: कुल मिलाकर लगभग 129 ग्राम (विभिन्न थाना क्षेत्रों से)।
  • गांजा: करीब 2 किलो।
  • नकद: 64,160 रुपये।
  • गाड़ियाँ: एक स्विफ्ट कार, सफारी और ब्रेजा (कुल 3 चार पहिया वाहन) और 9 मोटरसाइकिलें।
  • अन्य: 7 मोबाइल फोन और ब्राउन शुगर तौलने वाली 2 डिजिटल मशीनें।

​यह कार्रवाई जिले में सक्रिय नशा तस्करों के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में कई का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उदाहरण के लिए, चतरा के गिद्धौर निवासी उदय कुमार उर्फ नवल दांगी पर पहले से ही चतरा और हजारीबाग के विभिन्न थानों में 5 मामले दर्ज हैं। इसी तरह इरफान अंसारी और बबलू कुमार भी पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस की इस तत्परता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध नशे का कारोबार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hazaribagh Police Action: आसमान से ड्रोन ने की निगरानी, जमीन पर पुलिस ने नष्ट की 5 एकड़ अफीम; चौपारण के जंगलों में बड़ी कार्रवाई

Hazaribagh Police Action: आसमान से ड्रोन ने की निगरानी, जमीन पर पुलिस ने नष्ट की 5 एकड़ अफीम; चौपारण के जंगलों में बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग/चौपारण:

नशा तस्करों और अवैध अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपना ली है। सोमवार (16 फरवरी 2026) को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब चौपारण थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगलों में चल रहे काले कारोबार का भंडाफोड़ किया गया।

"चौपारण के जंगलों में अफीम की फसल को नष्ट करती हजारीबाग पुलिस और वन विभाग की टीम (फोटो: हजारीबाग पुलिस)"

ड्रोन से मिले इनपुट, फिर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (SP) हजारीबाग के निर्देश पर एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। इस बार पुलिस ने तस्करों को मात देने के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी (Drone Technology) का सहारा लिया। चोरदाह पंचायत के 'जमुनियातरी' जंगल के दुर्गम इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई, जहाँ करीब 05 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम (पोस्ता) की फसल लहलहा रही थी।

​सटीक लोकेशन मिलते ही SDPO बरही अजीत कुमार विमल और इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम ने धावा बोल दिया। मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट (Winasht) कर दिया गया।

सिंचाई के लिए बिछाए गए थे 11 पाइप

तस्करों ने जंगल के बीचों-बीच खेती के लिए पूरा इंतजाम कर रखा था। पुलिस ने मौके से सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 11 डिलीवरी पाइप बरामद किए और उन्हें वहीं नष्ट कर दिया। पुलिस अब इस अवैध खेती के पीछे शामिल लोगों के नाम और पते का सत्यापन कर रही है। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

इस टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

इस सफल ऑपरेशन में चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, सरवन कुमार, दिव्य प्रकाश, एएसआई बादल महतो, वनपाल सरवन कुमार, जैनेंद्र कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

​पुलिस ने साफ कर दिया है कि सुदूर और दुर्गम इलाकों में भी अब ड्रोन से नजर रखी जा रही है और मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

"अगर आपके आसपास भी कहीं नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री या खेती हो रही है, तो तुरंत पुलिस को गुप्त सूचना दें। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।"


© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972