-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
SIT Investigation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SIT Investigation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

विष्णुगढ़ हत्याकांड 'ब्लाइंड केस' की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस, थाना प्रभारी का बड़ा खुलासा

विष्णुगढ़ हत्याकांड 'ब्लाइंड केस' की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस, थाना प्रभारी का बड़ा खुलासा

ब्लाइंड मर्डर केस में वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा ले रही पुलिस, SIT का गठन।

विष्णुगढ़ (हजारीबाग): झारखंड के विष्णुगढ़ में एक मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। अपराधियों ने साक्ष्यों को मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की है, लेकिन कानून के हाथ जल्द ही उनके गिरेबान तक पहुँचने वाले हैं।

विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा प्रेस को संबोधित करते हुए - मासूम हत्याकांड अपडेट।

​विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने प्रेस से मुखातिब होते हुए स्पष्ट किया कि हालांकि यह एक 'ब्लाइंड केस' है, जिसमें अपराधियों ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है, लेकिन पुलिस की विशेष टीम तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

अपराधियों की हर चालाकी होगी नाकाम

​थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद इसे एक अलग रूप देने की कोशिश की थी ताकि जांच की दिशा भटकाई जा सके। लेकिन, झारखंड पुलिस और गठित SIT (Special Investigation Team) इस जघन्य कांड के हर पहलू को खंगाल रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपराधियों को उनके किए की कड़ी सजा मिलना तय है और बहुत जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं पर फोकस

​पुलिस वर्तमान में मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक तरीकों का सहारा ले रही है। सपन कुमार महथा के अनुसार, मामला चुनौतीपूर्ण जरूर है, पर पुलिस की टीम 24 घंटे इस पर कार्य कर रही है। जनता से भी शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की गई है। सामने आएगा।

रामनवमी जुलूस के दौरान हुई रामकुमार साव की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रामनवमी जुलूस के दौरान हुई रामकुमार साव की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर में हुई रामकुमार साव की निर्मम हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हजारीबाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्या के आरोपी और बरामद हथियार।

क्या था पूरा मामला?

बीती 27/28 मार्च की रात करीब 12:30 बजे, गदोखर शिव मंदिर से रामनवमी की शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकल रही थी। जब श्रद्धालु कब्रिस्तान मोड़ से पगार चौक की ओर लौट रहे थे, तभी पूर्व नियोजित साजिश के तहत हमलावरों ने रामकुमार साव (पिता- स्व. नेमन साव) पर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने के कारण रामकुमार की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

Press Release.

SIT की कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना के बाद मृतक के भाई नारायण साव की शिकायत पर कटकमसांडी (पेलावल) थाना में कांड संख्या 50/26 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पेलावल ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया।

कण्डसार रेलवे स्टेशन से: आरोपी करण कुमार यादव और नितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।

छड़वा डैम काली मंदिर के पीछे से: तीसरे आरोपी अरुण यादव को पुलिस ने धर दबोचा।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी अरुण यादव की निशानदेही पर उसके घर की छत से खून लगी हुई भुजाली बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

हजारीबाग : आपसी विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कुएं से बरामद हुआ था शव

HAZARIBAGH : आपसी विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कुएं से बरामद हुआ था शव

हजारीबाग। जिले के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरुहुरु मोहल्ले में पिछले दिनों हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हुरुहुरु निवासी प्रताप कुमार दास उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के कारण इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था।

हजारीबाग पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी और मामले की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी।



क्या है पूरा मामला?

बीती 24 फरवरी 2026 को हुरुहुरु मोहल्ले के एक कुएं से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। बाद में शव की पहचान लल्लू गोप के रूप में हुई। घटना के बाद मृतक के भाई संजय कुमार के आवेदन पर बड़ाबाजार थाना में कांड संख्या 55/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया।

विवाद के बाद की हत्या

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही प्रताप कुमार दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 23 फरवरी की शाम को उसका लल्लू गोप के साथ किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हुई थी। इसी दौरान उसने लल्लू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी ने शव को कंबल में लपेटकर पास के एक कुएं में फेंक दिया था।

साक्ष्य बरामद और आपराधिक इतिहास

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कंबल और मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह वर्ष 2023 में छिनतई के एक मामले में जेल जा चुका है। इस सफल उद्भेदन टीम में सदर थाना प्रभारी, बड़ाबाजार ओपी प्रभारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972