-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label Hazaribagh Illegal Liquor Raid. Show all posts
Showing posts with label Hazaribagh Illegal Liquor Raid. Show all posts

हजारीबाग में अवैध शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कूद और रेवाली गांव में भट्ठियां ध्वस्त, 300 लीटर शराब जब्त

 

हजारीबाग में अवैध शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कूद और रेवाली गांव में भट्ठियां ध्वस्त, 300 लीटर शराब जब्त

"उपायुक्त के आदेश पर उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी; 700 किलोग्राम जावा महुआ किया गया नष्ट, संलिप्तों पर केस दर्ज"— विशेष ब्यूरो रिपोर्ट

उत्पाद ब्यूरो, हजारीबाग:

अवैध शराब की बिक्री, निर्माण, संचय और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उपायुक्त के विशेष आदेश के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन और निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कूद एवं रेवाली गांव में सक्रिय अवैध महुआ चुलाई शराब की जलती भट्ठियों और अलग-अलग संदिग्ध घरों में सघन छापेमारी की।

hazaribagh mein avaidh sharab mafia ke khilaf badi karravai: kood aur rewali gaon mein bhattiyan dhwast, 300 litre sharab jabt

भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बनाने की सामग्री नष्ट

​इस छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास छुपाकर रखा गया किण्वन योग्य (शराब बनाने के काम आने वाला) करीब 700 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण, सामग्री, बर्तन इत्यादि को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 300 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त की गई है। इस अवैध धंधे में शामिल संलिप्तों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

कार्रवाई में शामिल उत्पाद विभाग की टीम

​अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने वाली इस विशेष छापेमारी दल में मुख्य रूप से निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा, अवर निरीक्षक उत्पाद भुनेश्वर नायक, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनी बागे सहित सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान शामिल थे। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह का सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें: हजारीबाग उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: पदमा के दौरवा में मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और स्प्रिट जब्त

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972