-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Karam Festival Jharkhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Karam Festival Jharkhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कटकमसांडी में विशाल करम महोत्सव: मांदर की थाप पर थिरके सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, कहा- करम पर्व प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक

 

कटकमसांडी में विशाल करम महोत्सव की धूम: मांदर की थाप पर थिरके विधायक प्रदीप प्रसाद, बोले— करम पर्व प्रकृति प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

कटकमसांडी / हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

आदिवासी मूलवासी एकता संघ के तत्वावधान में रविवार को कटकमसांडी में विशाल करम महोत्सव का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक समागम में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान के साथ आयोजित करम पूजा एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों में सहभागिता की तथा अखरा में मांदर की गूंजती थाप पर स्थानीय कलाकारों के साथ कदमताल मिलाते हुए पारंपरिक नृत्य भी किया।

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad dancing to beats of traditional mander at Karam festival in Katkamsandi

प्रकृति और मानव के अटूट संबंध का पर्व: विधायक

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, प्रकृति के प्रति गहरी आस्था, भाई-बहन के अटूट स्नेह और सामुदायिक सद्भाव का अद्वितीय प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के सामंजस्य को दर्शाने वाली सनातन सांस्कृतिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि करम डाली की पूजा और करम वृक्ष के प्रति सम्मान हमें पर्यावरण संतुलन और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण की सीख देता है।

आधुनिक दौर में जड़ों से जुड़ाव जरूरी

विधायक ने आगे कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराएं, लोकगीत, लोकनृत्य और जीवन-पद्धति भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। आज के आधुनिक दौर में अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को सहेजकर रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी पहचान से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी प्रगाढ़ करते हैं।

हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़, देर तक झूमे लोग

अखरा में झारखंडी लोकगीतों और मांदर व नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। विधायक ने आयोजक समिति और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए क्षेत्रवासियों के घर-परिवार में सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक टीम के कटकमसांडी पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, रीतलाल यादव, लीलो सिंह भोक्ता, राम कृपाल सिंह, अशोक प्रसाद मेहता, करम महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुबोध महतो, उपाध्यक्ष राजकुमार महतो, सचिव सुनील हंस, सदस्य गणेश महतो, अशोक महतो, संजय कुजूर, बीरेंद्र महतो, अजय कुजूर, संतोष टूटी, सनिका टूटी, सुरेंद्र कुजूर, संजू महतो, बबलू महतो, तिलक महतो, झमन महतो, सूरज महतो, अनिल महतो, मोहन मुंडा, संजय मुंडा, नकूल उरांव, रंजीत कच्छप, पाहन पांडु मुंडा, रामलखन मुंडा की प्रमुख भूमिका रही।

​इसके अतिरिक्त सदर विधानसभा विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कटकमसांडी पूर्वी विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, अशोक राणा, विनोद सिंह, पंडल यादव, दिलीप साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, अनिल कुशवाहा, महावीर सिंह, नारायण साव, सरयू सिंह, गंगाधर पाण्डेय, प्रकाश यादव, विजय दांगी, सहदेव यादव, समुद्र प्रसाद, दीपू यादव, मोती यादव, चंद्र यादव, चेतलाल यादव, चिंता देवी, सुचिता टोपनो, रूपनारायण महतो, दिलीप रवानी, आदित्य दांगी, लीला देवी, आशा देवी, टेकलाल यादव, बिशेश्वर साव, राजकिशोर प्रसाद, ठाकुर गोप, अगस्टिन तिर्की, बलराम शर्मा, अधिवक्ता प्रकाश झा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, विमल गुप्ता, शिवपाल यादव, अजीत कुशवाहा, परमेश्वर यादव, पवन गिरी, मनोज यादव, जागो यादव, कृष्णा साहू, दिलीप यादव, मुकेश कुमार, फुलवा कच्छप, गुड़िया देवी, डोली गुप्ता, समाजसेवी मनीष ठाकुर, बजरंगी ठाकुर, राजेश ठाकुर, गोविंद यादव, उदय यादव सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़ें: Hazaribagh Document Writers Strike: 9वें दिन भी ठप रहा हजारीबाग में जमीन निबंधन, विधायक प्रदीप प्रसाद ने DC से की वार्ता

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972