होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
News Start-up लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
News Start-up लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट, फर्जी लेवलिंग और अवैध संचालन का भंडाफोड़

हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट, फर्जी लेवलिंग और अवैध संचालन का भंडाफोड़

हजारीबाग। मिलावटखोरों और नियमों की अनदेखी करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मंजर हुसैन ने इंद्रपुरी चौक और आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान यश जायसवाल के किराना स्टोर से भारी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स बरामद की गईं, जिसे विभाग ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि उक्त प्रतिष्ठान बिना किसी वैध लाइसेंस या पंजीकरण के संचालित हो रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।


निरीक्षण के दौरान धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला उमेश कुमार नामक व्यक्ति की मिल में पकड़ा गया। यहाँ बिना किसी एफएसएसएआई लाइसेंस के बेसन की पिसाई की जा रही थी और उसे उज्जैन की एक प्रसिद्ध कंपनी 'ऐरावत फूड इंडस्ट्रीज' के फर्जी रैपर में पैक कर बाजार में खपाया जा रहा था। विभाग ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ते हुए बेसन के नमूने जब्त किए हैं। इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित भारत बेकरी से मेघा दूध के सैंपल भी लिए गए। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी एकत्रित नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले इन कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972