रांची में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज: उपायुक्त ने हटिया के BLO को दिए सख्त निर्देश— "घर-घर लगाएं स्टीकर, एक भी योग्य वोटर न छूटे"
PRE SIR कार्यों की समीक्षा; मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और जनप्रतिनिधियों की मैपिंग जल्द पूर्ण करने का आदेश।
रांची। आगामी चुनावों की तैयारियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के PRE SIR (प्रारंभिक मतदाता सूची पुनरीक्षण) कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
![]() |
| DC Ranchi, |
त्रुटिरहित मतदाता सूची पर जोर
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने बचे हुए वोटरों की मैपिंग का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करने का आदेश दिया।
BLO को दिए गए विशेष निकर्देश
बैठक के दौरान बीएलओ (Booth Level Officers) की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने निम्नलिखित निर्देश दिए:
घर-घर सत्यापन: सभी बीएलओ अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
स्टीकर और रजिस्टर: 'NOTIONAL हाउस नंबरिंग' कार्य के तहत हर घर में स्टीकर लगाना अनिवार्य है। साथ ही, बीएलओ को रजिस्टर संधारण (Maintenance) सुनिश्चित करने को कहा गया है।
नामों का विलोपन: अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted) और मृत (Dead) मतदाताओं को चिन्हित कर नियमानुसार उनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों की मैपिंग
उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर चुने गए सभी जनप्रतिनिधियों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए। इससे मतदाता जागरूकता और सूची के सत्यापन में सहायता मिलेगी।
बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी (हटिया) राजेश्वरनाथ आलोक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश साहू सहित हटिया विधानसभा क्षेत्र की सभी बीएलओ और संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
