-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label Tiger Jairam Mahto Decision. Show all posts
Showing posts with label Tiger Jairam Mahto Decision. Show all posts

JLKM में बड़ी कार्रवाई: जयराम महतो ने केंद्रीय सचिव संजय महतो को पार्टी से निकाला, 3 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता रद्द

 JLKM में बड़ी कार्रवाई: जयराम महतो ने केंद्रीय सचिव संजय महतो को पार्टी से निकाला, 3 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता रद्द

निजी कंपनी के साथ 'बिचौलियापन' करने का आरोप; जयराम महतो ने कहा— "अनुशासनहीनता और पार्टी की साख से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।"

बोकारो/धनबाद। झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने पार्टी के भीतर अनुशासन का डंडा चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के उल्लंघन के आरोप में केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
Jaari Latter.

बिचौलियापन का गंभीर आरोप


पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, संजय कुमार महतो पर एक निजी कंपनी के साथ बिचौलियापन (Mediator) का कार्य करने का आरोप है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि संजय महतो ने स्वयं इस कृत्य को स्वीकार किया है। जयराम महतो ने इसे पार्टी की घोषित नीतियों, सिद्धांतों और आचार संहिता का घोर उल्लंघन करार दिया है।

संगठन की साख पर प्रहार


निष्कासन आदेश में कहा गया है कि संजय महतो के इस आचरण से संगठन की साख, पारदर्शिता और जनविश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। एक जिम्मेदार पदाधिकारी होने के नाते उनसे उच्च नैतिक मानकों और शुचिता की अपेक्षा थी, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया। पार्टी नेतृत्व ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पार्टी संविधान एवं अनुशासन नियमावली के तहत यह सख्त निर्णय लिया है।

भविष्य के लिए कड़ा निर्देश


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन की अवधि के दौरान संजय कुमार महतो द्वारा पार्टी के नाम, ध्वज, प्रतीक या किसी भी प्रकार की संगठनात्मक गतिविधि में शामिल होना पूर्णतः वर्जित (Prohibited) होगा।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972