-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
World Pharmacist Day 2026 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
World Pharmacist Day 2026 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रक्तदान शिविर, आरोग्यम हॉस्पिटल के सहयोग से हुआ आयोजन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रक्तदान शिविर का आयोजन: आरोग्यम हॉस्पिटल के सहयोग से 16 यूनिट रक्त संग्रहित

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हजारीबाग द्वारा 19 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक फार्मेसी सप्ताह के तहत विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की शुरुआत की गई है। इस साप्ताहिक अभियान का विधिवत शुभारंभ रक्तदान शिविर के साथ हुआ, जिसका आयोजन ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं हजारीबाग आरोग्यम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Students and staff donating blood at Gyan Jyoti College of Pharmacy blood donation camp in Hazaribagh

16 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने दिखाया उत्साह

रक्तदान शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों की जान बचाना और युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: कॉलेज प्रबंधन

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक शंभू कुमार ने कहा कि रक्तदान केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समय पर मिला रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा नागरिक बनाना भी है।

​वहीं कॉलेज के सचिव बिनय कुमार ने कहा कि 'रक्तदान महादान' है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी के घर का चिराग बुझने से बचा सकता है। हर स्वस्थ व योग्य नागरिक को नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इन छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में मुख्य रूप से डार्विड कुमार, नमन सिंह, याशा इरफान, करण यादव, प्रीति साव, रितु कुमारी, निम्मी साहम, अफरीन, हिमांशु, आदर्श मोहन, राजा कुमार गुप्ता, निशा कुमारी, गौशी अकरम और सोनिया कुमारी शामिल रहे। कॉलेज प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आरोग्यम हॉस्पिटल की मेडिकल टीम के प्रति आभार जताया।

सप्ताह भर चलेंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम

प्रबंधन ने बताया कि 25 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान कॉलेज परिसर में पोस्टर प्रेजेंटेशन, फार्मा क्विज, रील मेकिंग, पौधरोपण, औषधीय पौधों की पहचान व उनके उपयोग पर आधारित कई रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के कौशल और सामाजिक चेतना का विकास हो सके।

और पढ़ें: GM College Hazaribagh SEBI Program: जी.एम. कॉलेज में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम, डॉ. रमण भल्ला ने बताए सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के मंत्र

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972