-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव सम्पन्न, मुरारी सिंह अध्यक्ष दीपक सिंह बने सचिव

0
हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव सम्पन्न, मुरारी सिंह अध्यक्ष दीपक सिंह बने सचिव

सितेश तिवारी उपाध्यक्ष, सागर कुमार कोषाध्यक्ष वही भास्कर उपाध्याय बने संयुक्त सचिव

कार्यकारिणी सदस्य में अभिषेक पांडे, अपराजिता पाण्डेय, गौरव कुमार, एजाज आलम, अनिल कुमार, रवि सिंह, शशांक शेखर, अर्जुन टुडू, प्रदीप सिन्हा एवं  सुशांत सोनी  शामिल है


हजारीबाग: हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक निरंतर चली। चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना की शुरुआत सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती से की गई, जो लगभग दो घंटे तक चली। इसके पश्चात क्रमवार संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और अंत में अध्यक्ष पद के लिए मतगणना की गई। सभी पदों की मतगणना पूरी होने के बाद रात्रि करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव संचालन समिति द्वारा किया गया। समिति के सदस्य कृष्णा गुप्ता, अजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, अर्जुन सोनी, कौशल कुमार ओझा तथा सहयोगी के रूप में भावेश मिश्रा ने चुनाव को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर मुरारी सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं सचिव पद पर दीपक सिंह, उपाध्यक्ष पद पर सीतेश तिवारी कोषाध्यक्ष पद पर सागर कुमार और संयुक्त सचिव पद पर भास्कर उपाध्याय ने जीत दर्ज की। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि सिंह, अपराजिता पाण्डेय, शशांक शेखर, गौरव प्रकाश, सुशांत सोनी, अभिषेक पाण्डेय, एजाज आलम, प्रदीप कुमार सिन्हा, अर्जुन टुडू एवं अनिल कुमार निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया। आपसी सौहार्द और भाईचारे का यह दृश्य चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को दर्शाता रहा। इधर, चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जिले भर से पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी से पत्रकार हितों की रक्षा और प्रेस क्लब को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972