हजारीबाग नगर निगम चुनाव: कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 36 वार्डों के लिए 6 हॉल में सजेंगे टेबल
![]() |
| "हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना कल 27 फरवरी को" |
महापौर और वार्ड पार्षद की गणना एक साथ
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, महापौर और वार्ड पार्षद पदों के लिए पड़े मतों की गिनती एक साथ शुरू होगी। सुचारू संचालन के लिए महापौर पद की गणना हेतु 6 अतिरिक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
किस हॉल में होगी किस वार्ड की गिनती?
मतगणना प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए वार्डों को 6 हॉल में विभाजित किया गया है:
हॉल 01: वार्ड 01 से 06 (15 टेबल)
हॉल 02: वार्ड 07 से 12 (14 टेबल)
हॉल 03: वार्ड 13 से 18 (13 टेबल)
हॉल 04: वार्ड 19 से 24 (14 टेबल)
हॉल 05: वार्ड 25 से 30 (14 टेबल)
हॉल 06: वार्ड 31 से 36 (15 टेबल)
सुरक्षा के कड़े पहरे में होगी काउंटिंग
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना केंद्र के भीतर केवल अधिकृत पास धारक अभ्यर्थी और उनके एजेंट ही प्रवेश कर सकेंगे। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी और वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में होगी।

No comments
Post a Comment