-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग यूथ विंग का - नारी शक्ति अभियान: कोर्रा मिडिल स्कूल में बालिकाओं के बीच बंटे सैनिटरी पैड; 1500 पीस वितरण का रखा लक्ष्य

यूथ विंग ने नारी शक्ति अभियान के तहत कोर्रा मिडिल स्कूल में बालिकाओं के बीच सैनिटरी पैड बांटे। प्रथम चरण में 1500 पीस वितरण और जागरूकता का लक्ष्य है।
0

हजारीबाग यूथ विंग का - नारी शक्ति अभियान: कोर्रा मिडिल स्कूल में बालिकाओं के बीच बंटे सैनिटरी पैड; 1500 पीस वितरण का रखा लक्ष्य

 किशोरियों को दिया गया स्वच्छता और सेहत का पाठ; चंद्रप्रकाश जैन और करण जायसवाल बोले— स्वस्थ समाज के लिए बेटियों का जागरूक होना जरूरी।

 हजारीबाग। सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था 1500 सैनिटरी पैड वितरण का महा-लक्ष्य संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान को बेहद व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। इसके प्रथम चरण के लिए 1500 पीस सैनिटरी पैड मंगाए गए हैं, जिन्हें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सरकारी विद्यालयों तथा जरूरतमंद बालिकाओं व महिलाओं के बीच निरंतर रूप से वितरित किया जाएगा।

1500 sainetry pad bitran kiya

सेहत और जागरूकता पर विशेष चर्चा

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं और संस्था के सदस्यों ने बालिकाओं को बताया कि झिझक छोड़कर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों से बचा जा सकता है।

  • संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ेगी, तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा।

  • अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक ठोस पहल है। आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे बड़े पैमाने पर ले जाया जाएगा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

यह पूरा अभियान संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के दिशा-निर्देश पर चलाया जा रहा है। कोर्रा स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की कार्यकारिणी सदस्य सेजल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (HM) आशा कुमारी पासवान, शिक्षिका मोना नारायण और बिमला मरांडी ने मुख्य भूमिका निभाई और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। 

और पढ़ें: हजारीबाग में 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का शंखनाद; सांसद मनीष जायसवाल ने कबूतर उड़ाकर किया भव्य शुभारंभ 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972