-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग पुलिस का 'प्रहार': ड्रोन से ढूंढकर नष्ट की गई 2 एकड़ में फैली अफीम, तस्करों की कमर टूटी

हजारीबाग के चौपारण में पुलिस और वन विभाग ने 2 एकड़ अफीम की खेती नष्ट की। ड्रोन से निगरानी, 8 पाइप बरामद। पढ़िए मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की र
0

हजारीबाग पुलिस का 'प्रहार': ड्रोन से ढूंढकर नष्ट की गई 2 एकड़ में फैली अफीम, तस्करों की कमर टूटी

Hazaribagh: पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ अपनी मुहिम और तेज कर दी है। इसी कड़ी में नशे के सौदागरों को बड़ा झटका देते हुए पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के सुदूर जंगलों में लहलहा रही अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए एक विशेष संयुक्त अभियान के तहत की गई।
"1.चौपारण के बीहड़ जंगलों में अफीम की फसल को नष्ट करते पुलिस और वन विभाग के जवान।"



जंगलों में चल रहा था अवैध कारोबार

बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना अंतर्गत दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा और करगा के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस और वन विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने जब इलाके में दबिश दी, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। तस्करों ने वन क्षेत्र का दुरुपयोग करते हुए करीब दो एकड़ भूमि पर अफीम की फसल लगा रखी थी।

"2.चौपारण के बीहड़ जंगलों में अफीम की फसल को नष्ट करते पुलिस और वन विभाग के जवान।"



ड्रोन ने आसान की पुलिस की राह

दुर्गम और पहाड़ी इलाका होने के कारण तस्कर अक्सर पुलिस की नजरों से बच निकलते थे, लेकिन इस बार हजारीबाग पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया। घने जंगलों में छिपे खेतों को खोजने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। ड्रोन से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने सटीक ठिकानों पर पहुंचकर खड़ी फसल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेत में सिंचाई के लिए बिछाए गए आठ डिलीवरी पाइप भी बरामद किए, जिन्हें आग के हवाले कर नष्ट कर दिया गया।

"3.चौपारण के बीहड़ जंगलों में अफीम की फसल को नष्ट करते पुलिस और वन विभाग के जवान।"



अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

इस बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल कर रहे थे। उनके साथ चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, सरवन कुमार, दिव्य प्रकाश, एएसआई बादल महतो, कमरुद्दीन और वनपाल सरवन कुमार समेत भारी संख्या में सशस्त्र बल मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खेती करने वाले सिंडिकेट के सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
"4.चौपारण के बीहड़ जंगलों में अफीम की फसल को नष्ट करते और फूलों के साथ सेल्फी लेते जवान।"



नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

पुलिस ने साफ कर दिया है कि अफीम की खेती और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी ड्रोन तकनीक की मदद से ऐसे सुदूर इलाकों में निगरानी रखी जाएगी और मादक पदार्थों के खिलाफ यह सर्जिकल स्ट्राइक जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972