-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग के त्रिमूर्ति चौक पर पुलिस लिखी गाड़ी ने ठेले वालों को मारी टक्कर, दो दुकानदार गंभीर रूप से घायल

पुलिस लिखी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे रेहड़ी-ठेले वालों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो दुकानदार घायल हो गए और उनका भारी नुकसान हुआ है।
0

 

हजारीबाग में रफ्तार का कहर: त्रिमूर्ति चौक पर पुलिस लिखी गाड़ी ने रेहड़ी-ठेले वालों को रौंदा, हादसे में दो दुकानदार घायल, सारा सामान बर्बाद

​नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक त्रिमूर्ति चौक पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पुलिस लिखी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लगे रेहड़ी-ठेलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गुपचुप (पानीपुरी) और आइसक्रीम बेचने वाले दो दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Hazaribagh Trimurti Chowk Accident Police Car Crash 2026
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानदारों का पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान श्रवण कुमार सिंह और तुलसी प्रसाद के रूप में हुई है।
Hazaribagh Trimurti Chowk Accident Police Car Crash 2026

​'मेहता जी गुपचुप भंडार' का काउंटर पलटा, भारी नुकसान

​प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस लिखी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े ठेलों को इस कदर टक्कर मारी कि 'मेहता जी गुपचुप भंडार' का पूरा काउंटर ही पलट गया। इसके कारण सैकड़ों गुपचुप, चाट सामग्री, बर्तन और पास ही स्थित आइसक्रीम के ठेले का सारा सामान सड़क पर गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो गया।

​हादसे के बाद अपनी दिनभर की मेहनत की कमाई और रोजी-रोटी के साधन को सड़क पर बिखरा देख गरीब दुकानदार बेहद मायूस और लाचार नजर आए।

​आक्रोशित लोगों ने की मुआवजे की मांग, गाड़ी जब्त

​घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। चालक की इस घोर लापरवाही को देखकर लोग बेहद आक्रोशित हो गए और उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस लिखी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई। इसके बाद भुक्तभोगी दुकानदार भी थाने पहुँचे और पुलिस प्रशासन से दोषी चालक पर कार्रवाई के साथ-साथ उचित मुआवजे की गुहार लगाई। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि यह ठेला ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुका है। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से इन गरीब दुकानदारों को जल्द से जल्द आर्थिक मदद देने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972