ड्यूटी के दौरान खोया एक जांबाज सिपाही: आरक्षी नरेश कुमार यादव को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
हजारीबाग:
हजारीबाग पुलिस के एक होनहार आरक्षी नरेश कुमार यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शहादत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
![]() |
| Hazaribag-police-officers-paying-tribute-to-martyred-constable-Naresh-Kumar-Yadav |
क्या थी घटना?
बीते 14 जुलाई 2026 को चालकुशा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी एक कांड के अनुसंधान के सिलसिले में धनबाद जिले के बरवाड़ा थाना क्षेत्र गए थे। वापसी के दौरान रास्ते में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक सिपाही की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि आरक्षी नरेश कुमार यादव समेत तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए रांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 17 जुलाई की रात करीब 01:30 बजे आरक्षी नरेश कुमार यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
![]() |
|
पुलिस लाइन में दी गई सलामी
शहीद आरक्षी का पार्थिव शरीर जैसे ही हजारीबाग पुलिस केंद्र पहुंचा, वहां का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव व बरही, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय/सीसीआर) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी।
अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसपी और अन्य पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। पुलिस महकमे ने अपने एक जांबाज साथी को खोने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


No comments
Post a Comment