-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label Barkagaon Lightning Strike Death. Show all posts
Showing posts with label Barkagaon Lightning Strike Death. Show all posts

बड़कागांव में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे पलांडू निवासी किसुन महतो की मौत, गांव में शोक

 

बड़कागांव में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे पलांडू निवासी किसुन महतो की मौत, गांव में शोक

"तलसवार पंचायत में दोपहर बाद बारिश और गर्जन के साथ गिरी आकाशीय बिजली; शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया"— विशेष ब्यूरो रिपोर्ट

बड़कागांव (हजारीबाग):

बड़कागांव थाना अंतर्गत तलसवार पंचायत के पलांडू गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान पलांडू निवासी 50 वर्षीय किसुन महतो के रूप में की गई है।

barkagaon mein vajrapat ka kahar: khet mein kaam kar rahe palandu nivasi kisun mahato ki maut, gaon mein shok

खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसुन महतो दोपहर बाद करीब 3:45 बजे अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गर्जना व बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। वज्रपात की चपेट में आने से किसुन महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों की मदद से शव को लाया गया घर

​घटना के तुरंत बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनके सहयोग से शव को घटनास्थल से उठाकर उनके घर लाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय पुलिस को दी। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

और पढ़ें:हजारीबाग सनसनी: मोबाइल दिलाने के बहाने दो मासूम भाई-बहन का किया अपहरण, फिर की निर्मम हत्या; आरोपी संजीत पासवान गिरफ्तार

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972