होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
Editor EDITOR: NARESH PRASAD SONI
News Prahari
ताज़ा ख़बर लोड हो रही है...
\n
Paper Leak लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Paper Leak लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Jantar Mantar: बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हजारों छात्र; जंतर-मंतर पर झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो की कड़क हुंकार

जंतर-मंतर पर गरजे टाइगर जयराम महतो: 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे JLKM अध्यक्ष!

​दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों को लेकर चल रहा छात्रों का अनशन अब एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों छात्रों के साथ पिछले 20 दिनों से विख्यात वैज्ञानिक सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

​इस ऐतिहासिक आंदोलन को झारखंड से सीधा और मजबूत समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक और आंदोलनकारी छात्रों के सुर में सुर मिलाने JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो अपने सहयोगियों के साथ जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। उन्होंने सीधे मंच से केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

क बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों छात्रों के साथ पिछले 20 दिनों से विख्यात वैज्ञानिक सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

​इस ऐतिहासिक आंदोलन को झारखंड से सीधा और मजबूत समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक और आंदोलनकारी छात्रों के सुर में सुर मिलाने JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो अपने सहयोगियों के साथ जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। उन्होंने सीधे मंच से केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

​"भाषणों से नहीं, विज़न से नंबर वन बनेगा देश" – जयराम महतो की हुंकार

​जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में बोलते हुए झारखंडी मूल के छात्र नेता और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने देश के प्रधानमंत्री से सीधे नीतिगत सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है जब देश के प्रधानमंत्री को यह तय करना होगा कि वे पूरे हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं या सिर्फ अपनी राजनीतिक पार्टी के।

​मंच से गरजते हुए उन्होंने कहा:

​"अगर आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं, तो प्रोटेस्ट करने वाले छात्रों का बैकग्राउंड क्या है, वे किस पार्टी से हैं, यह मायने नहीं रखता। मायने यह रखता है कि वे जिस मुद्दे को लेकर आए हैं, वो सही है या नहीं। आज देश में एक या दो बार नहीं, बल्कि अलग-अलग स्तरों पर 90 बार पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। कई युवाओं ने इस व्यवस्था से हताश होकर सुसाइड किया है। यह इस देश के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है।"

जंतर-मंतर पर चल रहे इस ऐतिहासिक छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और टाइगर जयराम महतो की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!

सटीक, निष्पक्ष और जनहित की बुलंद आवाज के लिए हमारे चैनल News Prahari को अभी Subscribe करें और बेल आइकॉन दबाएं!

​शहीद भगत सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का दिया हवाला

​जयराम कुमार महतो ने अपने संबोधन में देश के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि आज से लगभग 95 साल पहले उन्होंने जो चिंता जताई थी, वह आज सच साबित हो रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लाल किले के भाषण को याद करते हुए कहा कि कोलकाता के फुटपाथों पर नंगे बदन सोने वाले लोगों से पूछो कि वे 15 अगस्त के बारे में क्या सोचते हैं। आज देश के हालात और सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं की स्वायत्तता पर देश को आत्ममंथन करने की जरूरत है।

और पढ़ें: "जमीन नहीं तो वजूद नहीं!" हज़ारीबाग समाहरणालय के बाहर गरजे जयराम महतो, कड़कती धूप में अधिकारियों को दी खुली चुनौती

NEET परीक्षा रद्द होने के विरोध में JMM का हल्ला बोल, कल जिला मुख्यालय पर फूंका जाएगा केंद्रीय मंत्री का पुतला

NEET परीक्षा रद्द होने के विरोध में JMM का हल्ला बोल, कल जिला मुख्यालय पर फूंका जाएगा केंद्रीय मंत्री का पुतला

हजारीबाग: देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 में कथित पेपर लीक और भारी अनियमितताओं के बाद परीक्षा रद्द किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय) को घेरने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

Neet UG 2026 kathik paper lik. Jmm ka dharma kal 

इसी कड़ी में कल, 15 मई 2026 (शुक्रवार) को हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर शाम 4 बजे केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा।

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: JMM

पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 3 मई को आयोजित परीक्षा को NTA द्वारा रद्द किए जाने की घोषणा 12 मई को की गई। JMM का आरोप है कि यह मामला पूरी तरह से लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है और इसमें केंद्रीय मंत्रालय का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा है। पार्टी ने इसे राष्ट्रीय स्तर की विफलता बताते हुए सभी जिला और महानगर समितियों को सड़कों पर उतरने का निर्देश दिया है।

हजारीबाग में आंदोलन की रूपरेखा

झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया और जिला सचिव नीलकंठ महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि हजारीबाग में इस विरोध प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

एकजुटता: पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता पहले पार्टी कार्यालय में एकत्रित होंगे, जहाँ से वे जुलूस की शक्ल में डिस्ट्रिक्ट मोड़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

भागीदारी: इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, छात्र मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे।

प्रमुख मांगें

JMM नेताओं का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक ने देश की परीक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उनकी मांग है कि:

छात्रों के मानसिक और आर्थिक नुकसान की भरपाई की जाए।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

भविष्य में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

क्या आप NEET परीक्षा दोबारा कराने के फैसले से संतुष्ट हैं?

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972