-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

ओडिशा में NH-326 के उन्नयन को कैबिनेट की मंजूरी

0
ओडिशा में NH-326 के उन्नयन को कैबिनेट की मंजूरी

दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने ओडिशा में NH-326 के किमी 68.600 से किमी 311.700 तक मौजूदा 2-लेन सड़क को पक्के शोल्डर सहित 2-लेन में चौड़ा एवं सुदृढ़ करने की परियोजना को EPC मोड पर मंज़ूरी दी है। परियोजना की कुल पूंजीगत लागत ₹1,526.21 करोड़ है, जिसमें ₹966.79 करोड़ की सिविल निर्माण लागत शामिल है।

इस उन्नयन से यात्रा तेज़, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय होगी, जिससे दक्षिणी ओडिशा के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा, विशेष रूप से गजपति, रायगडा और कोरापुट ज़िलों को लाभ होगा। यह उन्नयन मोहाना–कोरापुट से प्रमुख आर्थिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोरों तक सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972