-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

झारखंड आंदोलनकारी टेकलाल महतो को कांग्रेसियों ने किया याद, देर रात बनी तस्लीम अंसारी की जीत की बड़ी रणनीति

हजारीबाग में कांग्रेस ने पूर्व सांसद टेकलाल महतो की 81वीं जयंती मनाई। जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव के लिए बनी खास रणनीति, 36 वार्ड
0

झारखंड आंदोलनकारी टेकलाल महतो को कांग्रेसियों ने किया याद, देर रात बनी तस्लीम अंसारी की जीत की बड़ी रणनीति

हजारीबाग:

झारखंड की राजनीति के स्तंभ और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले गिरिडीह के पूर्व सांसद स्वर्गीय टेकलाल महतो की 81वीं जयंती हजारीबाग में भावपूर्ण तरीके से मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय (कृष्ण वल्लभ आश्रम) में आयोजित इस भव्य समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

"नगर निगम चुनाव की रणनीति बनाती हजारीबाग कांग्रेस कमिटी"

​इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री और जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में टेकलाल महतो के योगदान को याद करते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका अविस्मरणीय थी। वे न केवल एक जननेता थे, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका गहरा लगाव था। विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय और दौलत महतो प्रशिक्षण महाविद्यालय की स्थापना उनके इन्हीं प्रयासों का नतीजा है।

देर रात तक चली बैठक, चुनाव के लिए 'वॉर रूम' तैयार

जयंती समारोह के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यालय में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार देर रात तक एक मैराथन बैठक चली। इस बैठक का मुख्य एजेंडा कांग्रेस समर्थित महापौर प्रत्याशी मोहम्मद तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित करना था।

"टेकलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण करते जय प्रकाश भाई पटेल और अन्य कांग्रेसी"

​पार्टी ने चुनाव प्रबंधन को धार देने के लिए एक 'मास्टर प्लान' तैयार किया है। इसके तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्डों को कुल 6 अलग-अलग जोन में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी ताकि एक-एक वोट पर नजर रखी जा सके। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने स्पष्ट किया कि संगठन पूरी मजबूती से यह चुनाव लड़ेगा।

दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

इस मौके पर संगठन की एकजुटता साफ दिखाई दी। बैठक में प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष आबिद अंसारी और मीडिया प्रभारी निसार खान विशेष रूप से मौजूद रहे।

​इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी कुलदीप तिवारी, तोखन रविदास, साजिद हुसैन, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, मकसूद आलम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जाविर, कजरु साव, अब्दुल मन्नान वारसी, नौशाद आलम, ज्ञानी प्रसाद मेहता समेत दर्जनों कद्दावर नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में महापौर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में जमीन पर उतरकर काम करने का संकल्प लिया।

                "36 वार्डों को 6 जोन में बांटा"

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972