-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

Keredari : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे; खनन आंदोलन के बीच 'साजिश' की आशंका से हड़कंप

केरेडारी के जोरदाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी पलटी। एक साथ दो टायर ब्लास्ट होने से हादसा। खनन आंदोलन के बीच साजिश की आशंका। पढ़ें पूरी रिप
0

Keredari : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे; खनन आंदोलन के बीच 'साजिश' की आशंका से हड़कंप

हजारीबाग/केरेडारी: हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत जोरदाग गांव के समीप आज एक बड़ी अनहोनी टल गई, जब पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता योगेंद्र साव का वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में गाड़ी में सवार पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत अन्य सहयोगी बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें आंशिक चोटें आई हैं। घटना उस वक्त हुई जब पूर्व मंत्री का काफिला क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक उनकी गाड़ी के दो टायर एक साथ ब्लास्ट कर गए, जिससे अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया।
"बाल-बाल बची जान!"


"हादसा या साजिश? 🤔 पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी के 2 टायर एक साथ ब्लास्ट!"


मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया और पूर्व मंत्री सहित सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ा दिया है। आम तौर पर गाड़ियों के टायर फटने की घटनाएं होती हैं, लेकिन एक साथ दो टायरों का ब्लास्ट होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

इस दुर्घटना को महज एक संयोग न मानकर इसे खनन कंपनी के खिलाफ चल रहे आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। योगेंद्र साव क्षेत्र में खनन कंपनियों की मनमानी और विस्थापन के मुद्दे पर लगातार मुखर रहे हैं और कंपनी के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच दबी जुबान में यह चर्चा है कि कहीं यह दुर्घटना किसी गहरी साजिश का हिस्सा तो नहीं है। फिलहाल, पूर्व मंत्री और उनके सहयोगी सुरक्षित हैं, लेकिन इस हादसे ने प्रशासन और खनन कंपनियों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972