-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

VBU हजारीबाग की अनोखी पहल VIP अतिथि नहीं, बल्कि इन दो विद्यार्थियों ने किया 'दीवार पत्रिका' का अनावरण

विभावि हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में अनोखी पहल। VIP नहीं, बल्कि सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों ने किया दीवार पत्रिका का अनावरण।
0

VBU हजारीबाग की अनोखी पहल VIP अतिथि नहीं, बल्कि इन दो विद्यार्थियों ने किया 'दीवार पत्रिका' का अनावरण

नरेश सोनी न्यूज़ प्रहरी विशेष संवाददाता।

हजारीबाग: अक्सर शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी कार्यक्रम का उद्घाटन बड़े अतिथियों द्वारा किया जाता है, लेकिन विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के राजनीति विज्ञान विभाग ने एक नई और सकारात्मक मिसाल पेश की है। 

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थी राहुल कुमार और अंजू कुमारी दीवार पत्रिका का अनावरण करते हुए।

महिला दिवस पखवाड़े के अवसर पर बुधवार को विभाग में एक विस्तृत 'दीवार पत्रिका' (Wall Magazine) का अनावरण किया गया। खास बात यह रही कि इसका अनावरण किसी VIP ने नहीं, बल्कि प्रथम समसत्र में सबसे अधिक उपस्थिति (Highest Attendance) दर्ज करने वाले दो विद्यार्थियों— राहुल कुमार और अंजू कुमारी ने फीता खोलकर किया।

महिला दिवस पर आकर्षक दीवार पत्रिका तैयार करने वाली राजनीति विज्ञान विभाग की टीम।

नैक (NAAC) के दिशा-निर्देशों का शानदार पालन

विभाग का यह कदम नैक (NAAC) के मानकों के बिल्कुल अनुरूप है। नैक के सर्वे प्रपत्र के बिंदु 48 में स्पष्ट निर्देश है कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और अनुशासन के लिए पुरस्कृत एवं मान्यता (Award & Recognition) देने की परिपाटी विकसित की जानी चाहिए। नियमित उपस्थिति के लिए राहुल और अंजू को यह सम्मान देकर विभाग ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है।

नव-नामांकित विद्यार्थियों की रचनात्मकता आई सामने 

इस सूचनात्मक दीवार पत्रिका को तैयार करने का पूरा श्रेय विभाग के प्रथम समसत्र के नव-नामांकित विद्यार्थियों को जाता है।

मुख्य भूमिका विद्यार्थी राहुल कुमार, पूजा मेहता, संदीप कुमार, बबली कुमारी, प्रज्ञा आर्या तथा विक्रम मेहता ने इसे तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

मार्गदर्शन: इन छात्रों को दीवार पत्रिका तैयार करने के विभिन्न तकनीकी और रचनात्मक पहलुओं का प्रशिक्षण विभाग की तीन महिला शोधार्थियों— श्वेता कुमारी, चंचल कुमारी तथा संजना मासूम ने दिया।

दीवार पत्रिका में क्या है खास?

विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पत्रिका में शामिल सामग्री की जमकर तारीफ हुई। विद्यार्थियों ने अलग-अलग अखबारों और स्रोतों से बेहतरीन आलेखों का संकलन किया है

प्रमुख हस्तियों के विचार इसमें 8 मार्च को भारत की माननीय राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू के संबोधन, महिला एवं बाल विकास मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और आर्ट ऑफ़ लिविंग के  रविशंकर के आलेखों को प्रमुखता दी गई है।

गिव टू गेन (Give to Gain) इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'गिव टू गेन' के अर्थ और महिला दिवस के इतिहास को विस्तार से दर्शाया गया है।

सैंड आर्ट का प्रदर्शन उड़ीसा के पुरी समुद्र तट पर प्रख्यात शिल्पकार सुदर्शन पटनायक द्वारा बालू से उकेरी गई 'महिला शक्ति' (Women Power) की शानदार कलाकृति को भी पत्रिका में जगह मिली है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह के साथ-साथ शोधार्थी और प्रथम व चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972