-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते कार्यपालक और सहायक अभियंता गिरफ्तार

हजारीबाग ACB ने बरही जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो और सहायक अभियंता को 1.72 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
0

हजारीबाग ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते कार्यपालक और सहायक अभियंता गिरफ्तार

ACB Hazaribagh arrest executive engineer Rahul Kumar Malto taking bribe for road construction project

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बिछाया जाल, बरही जलपथ प्रमंडल के दो बड़े अधिकारी रंगे हाथ दबोचे गए

हजारीबाग। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो ने बरही जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को 1,72,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Acb Hazaribagh dwara jari Press vigyapti 

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता ब्रजेश कुमार राय, जो गंगा कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि हैं, ने ACB को आवेदन दिया था। उनकी कंपनी को पंचखेरो जलाशय योजना के तहत बिटुमिनस सड़क, ड्रेन और बाउंड्री पिलर जैसे निर्माण कार्यों का आवंटन मिला था। आरोप है कि इन कार्यों के भुगतान और एग्रीमेंट के बदले अधिकारियों द्वारा कुल 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

ACB की जांच और ट्रैप

ब्रजेश कुमार राय की शिकायत पर ACB ने मामले का सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि आरोपी राहुल कुमार मालतो और चिरंजीवी दांगी ने 1.72 लाख रुपये की मांग की थी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर 8 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 03/2026 दर्ज किया गया।

आज हुई गिरफ्तारी

9 अप्रैल 2026 को ACB की टीम ने मजिस्ट्रेट और गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों अधिकारियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972