-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

ज्वेलरी दुकान में फायरिंग कर लूट करने वाले गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार

बड़कागांव में ज्वेलरी शॉप में फायरिंग और लूट मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 7 अपराधियों को दबोचा। पढ़ें पूरी खबर।
0

ज्वेलरी दुकान में फायरिंग कर लूट करने वाले गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार

नंदनी ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा; हथियार, जिंदा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग। झारखण्ड की हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट और गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त गिरोह के सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने फरवरी माह में नंदनी ज्वेलर्स के मालिक पर फायरिंग कर गहनों से भरा झोला लूट लिया था। पुलिस ने इनके पास से हथियार और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।

Giraftaar abhiukt,

गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर घात लगाकर बैठे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में पिछले सभी कांडों का पर्चा फाड़ दिया।

Jabt kiye gaye smargi

मास्टरमाइंड ने रची थी लूट की साजिश

पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूट की पूरी रेकी बड़कागांव निवासी संदीप कुमार सोनी ने की थी। उसी ने 5 फरवरी को योजना बनाई और 7 फरवरी को अपने साथियों विनोद कुमार भुइयाँ, प्रिंस यादव और राहुल कुमार के साथ मिलकर नंदनी ज्वेलर्स के मालिक से लूटपाट की। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग भी की थी और चतरा की ओर भाग निकले थे।

Jari Press release.

गिरफ्तार अपराधियों की सूची

पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है:

विनोद कुमार भुइयाँ (चतरा)

प्रिंस यादव (चतरा)

तेजू कुमार भोक्ता (चतरा)

साकिन्दर कुमार गंजु (चतरा - बाइक मालिक)

रामधनी ठठेरा (चतरा)

संदीप कुमार सोनी (बड़कागांव - मुख्य साजिशकर्ता)

विशाल शांताराम (गया, बिहार)

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है

देशी पिस्टल: 01

जिंदा गोली: 13

मोबाइल फोन: 03

अपाचे मोटरसाइकिल: 01 (लूट में प्रयुक्त)

पुलिस की इस सफलता में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस अपराधियों के अन्य संपर्कों और लूटे गए जेवरों की बरामदगी के लिए जांच जारी रखे हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972