-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने जलाया आशीर्वाद का दीप, दीर्घायु जीवन की कामना की

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर हजारीबाग सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने जलाया आशीर्वाद दीप। स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
0

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का दीप

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन की गोधूलि बेला में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

MP media representative Ranjan Choudhary lighting prayer lamp for PM Narendra Modi birthday


चोटिल होने के बावजूद व्यक्त की गहरी आस्था

हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के कारण रंजन चौधरी वर्तमान में बेडरेस्ट पर हैं। शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पावन अवसर पर बिस्तर से ही दीप जलाकर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प का दिन

सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रगाढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि देश को उनके विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन का लाभ अनवरत मिलता रहे।

​उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रंजन चौधरी द्वारा लिखित विचारपरक आलेख "नरेंद्र मोदी: नेतृत्व से जन भागीदारी तक, बदलते भारत की 25 वर्षों की यात्रा..." कई प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों एवं प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज पोर्टलों के संपादकीय पृष्ठों पर भी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972