-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
AJSU Congress Join BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
AJSU Congress Join BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में आजसू और कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में आजसू और कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
रामगढ़ के सिकनी में आयोजित समारोह के दौरान सांसद मनीष जायसवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते विभिन्न दलों के नेता व स्थानीय कार्यकर्ता।

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत सिकनी ग्राम पंचायत में रविवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। यहाँ काली मंदिर प्रांगण में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता ग्रहण समारोह में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब आजसू, कांग्रेस और जेएलकेएम (JLKM) सहित अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

इन प्रमुख स्थानीय नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में कई प्रमुख स्थानीय चेहरे शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी से पूर्व उपमुखिया मित्रलाल महतो, आजसू के पंचायत अध्यक्ष मुरली महतो, कांग्रेस नेता दीनानाथ महतो और जेएलकेएम नेता गुड्डू महतो अपने समर्थकों के साथ शामिल हैं। इसके अलावा जनार्दन महतो, इंद्रदेव साव, महेंद्र महतो, तुलाराम महतो, कृष्णा महतो, तेजनाथ महतो, मोती साव और शंभू महतो सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी नए सदस्यों को फूल-माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

'नेता नहीं, बेटा बनकर करता हूँ जनसेवा' - मनीष जायसवाल

भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद मनीष जायसवाल के जन-कल्याणकारी कार्यों को अपने इस फैसले का मुख्य कारण बताया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है; एक तरफ केंद्र की विकासवादी सरकार है और दूसरी तरफ राज्य की सरकार, जो उनके अनुसार झारखंड को विनाश की ओर ले जा रही है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह इस क्षेत्र में एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे के रूप में जनता की सेवा करते हैं। सांसद ने अपने वार्षिक सेवा कैलेंडर का जिक्र करते हुए बताया कि वह सरकारी योजनाओं के इतर 'सांसद सामूहिक विवाह', 'खेल महोत्सव', 'सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा' और 'नमो श्राद्ध किट' जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही अहम भूमिका

इस महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता दुलमी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार ने की। वहीं, मंच का सफल संचालन रामगढ़ भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दुलमी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र प्रसाद ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, अनमोल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र महतो, इंद्रदेव साव, प्रदीप जायसवाल, सरिता देवी, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972